मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अयोध्या में कांग्रेस ध्वज के अपमान पर कांग्रेसी भड़के,गांधी प्रतिमा के समक्ष रामधुन का गायन किया

January 17, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । प्रांतीय आह्वान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अयोध्या राम मंदिर परिसर में कांग्रेस ध्वजवाहक अनोखे लाल तिवारी के साथ हुई मारपीट एवं कांग्रेस के ध्वज का अपमान करने से आक्रोशित कांग्रेस जन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद के सयुक्त नेतृत्व में गांधी ग्राउंड स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष अध्यक्ष ध्वज वाहक के साथ अभद्रता करने वालों की सद्बुद्धि के लिए रामधुन रघुपति राघव राजा राम का गायन किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा दिनांक 15 जनवरी को कांग्रेस के नेतागणों के साथ अयोध्या दर्शन हेतु गये हमारे ध्वज वाहक अनोखेलाल तिवारी के राम मंदिर परिसर में भाजपा एवं संघ के लोगों द्वारा अभद्रता की गयी एवं पार्टी के ध्वज का अपमान किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं ध्वज वाहक का अपमान घोर निन्दनीय कृत्य है। इसी सम्बन्ध में आज कांग्रेसजन गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर राम धुन ( ईश्वर अल्ला तेरे नाम। सबको सन्मति दे भगवान) जाप कर रहे है जिससे ऐसे अराजक तत्वों को सद्बुद्धि आये। उन्होंने कहा भाजपा पहले बलात्कारियों को संरक्षण दे रही थी अब गुंडो को भी संरक्षण देना शुरू कर दी शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा धर्म के एजेंडे पर काम कर रही है वह जनता को गुमराह करना चाहती है

कि भाजपा ही हिन्दू धर्म की ठेकेदारी कर रखी है जबकि अयोध्या राम परिसर का ताला पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने खुलवाया था मंदिर परिसर किसी एक पार्टी की या व्यक्ति विशेष का नही मंदिर से लोगो की भावना जुड़ी है अनोखेलाल तिवारी के साथ हुई घटना निंदनीय है इस अवसर पर संचालन जिलाउपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने किया इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष रफत अली खान, श्री एससी एसटी विभाग अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, जिला महासचिव इखलास हुसैन, अकील अहमद, सरवर, राज यादव, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights