राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया मकर संक्रांति पर्व सामाजिक समरसता का भाव जगाता है खिचड़ी पर्व- विशाल

WhatsApp-Image-2024-01-16-at-18.25.49
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं , मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में सामाजिक समरसता को समर्पित मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया. इस अवसर पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ परम पवित्र भगवा ध्वज के आरोहण के साथ तथा समापन प्रार्थना के साथ हुआ. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विशाल ने कहा, जिस प्रकार तिल व गुड आपस में मिलकर मिठास उत्पन्न करते हैं . उसी प्रकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिखरे हुए हिंदू समाज का संगठन सामाजिक समरसता के रूप में जोड़ने का कार्य कर रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने लोगों से आग्रह किया की 22 जनवरी 2024 को 500 वर्ष के लंबे संघर्ष के पश्चात श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्री रामलला विराजमान होंगें . अपने अपने घरों में दीप मालिका जलाकर एवं रंगोली सजाकर भगवान श्री राम का स्वागत मेरा घर मेरी अयोध्या मानकर करें.इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक सुनील गुप्ता, मून गुप्ता, जगजीवन राम, उमेश सिंह राठौड़ अमिता उपाध्याय, राम प्रकाश गुप्ता , कालिका प्रसाद गंगवार, सतीश कुमार गंगवार, मनोज कुमार शर्मा, कुशल वैश्य, नगर प्रचारक शिवम, नगर प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर , मुनेंद्र सिंह, सहित संघ के स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights