भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बरेली ने किया व्यापारियों को सम्मानित

WhatsApp-Image-2024-01-12-at-21.03.40-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। व्यापारियों की समस्या का समाधान करने को भारतीय जनता पार्टी के मंत्री, सांसद एवम विधायक हर समय उनके साथ हैं। उत्तर प्रदेश में अब वह जमाना गुजर गया जब बंद के दौरान विपक्षी दल नारा देते थे की बंद दुकान तुम्हारी, खुली दुकान हमारी। आज उत्तर प्रदेश में व्यापारी इज्जत के साथ बिना भय के अपना कारोबार कर रहा है । यह बात प्रदेश के वन एवम पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, बीजेपी विधायक संजीव अग्रवाल, एवम सांसद संतोष कुमार गंगवार ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बरेली के व्यापारी समागम में कही। उत्तर प्रदेश के मंत्री जितिन प्रसाद ने सम्बोधन के बाद व्यापारियों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारी हमारे लिये सर्वोपरि है। हम प्रदेश -जिला स्तर पर सभी व्यापारी भाईयों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं। उनकी हर समस्या का समाधान किया जायेगा।भारतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि कांत गर्ग ने सभी बीजेपी नेताओं का पुष्पहार, शाल एवम राम मंदिर का फोटो देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने व्यापारियों से संगठन को पांच रुपए एवम समय देने का भी आव्हान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

भारतीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल के नेतृत्व में निर्मल रिजॉट बरेली में व्यापारी समागम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि कान्त गर्ग राष्ट्रीय अध्यक्ष, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड, जीतिन प्रसाद कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग ने दीप प्रजल्लित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर दूसरे व्यापार मंडल को छोड़कर आये संयुक्त व्यापार मंडल बरेली के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल के साथ 150 व्यापारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कांत गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष अरून अग्रवाल, विकास अग्रवाल ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में शामिल करते हुए सदस्यता की शपथ दिलाई। अनिल अग्रवाल को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बरेली की महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। महानगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने पद ग्रहण करते हुए जीएसटी विभाग से व्यापारियों को होने वाली परेशानियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष सपना बंसल को अवगत कराया। ज्ञानेश मिश्रा (प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री) भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का अमित अग्रवाल, अभय अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, पवन निहलानी, मनोज पांडे, हर्ष अग्रवाल, जसपाल सिंह बग्गा, अनुज गुप्ता, डॉ. आस्था अग्रवाल अध्यक्ष पीलीभीत नगर पालिका, परमिन्दर पाल, देवेन्द्र पाल सिंह, कुमार गौरव, अंशुल अग्रवाल, विक्की बग्गा, राहुल सक्सेना, धीरेन्द्र अग्रवाल, विकास प्रताप सिंह, प्रतीक मिश्रा, मनोज गुप्ता, सुरेश साहू, पवन पटेल, संजय कठेरिया ने विशिष्ठ अतिथियों को फूल माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। व्यापार मंडल की महिला इकाई की अनुराधा खण्डेलवाल (जिलाध्यक्ष) साधना सिंह (जिला महामंत्री) ने प्रदेश अध्यक्ष सपना बंसल का सम्मान किया। सीबीगंज व्यापार मंडल इकाई के संरक्षक शंकर लाल गंगवार, जागन लाल प्रजापति, शिव लोचन उपाध्याय, हरिओम शर्मा, बहुरन लाल बाल्मीकि, वरिष्ठ व्यापारी गुरमेल सिंह परमाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने व्यापारी सम्मान से सम्मानित किया। महिला प्रदेश अध्यक्ष सपना बसल ने सभी व्यापारी बन्धुओं एवं महिला व्यापारी जनों को सम्बोधित करते हुए बताया कि सरकार ने महिला व्यापारी उत्थान के लिये कई योजना निकाल रखी है अगर आप लोगों को किसी भी समस्या का सामना करना पड़े तो जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर हमें अबगत कराइए, हम हर समय आपके साथ खड़े हैं। कार्यक्रम के उपरांत जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल अनिल अग्रवाल, पवन निहलानी, अभय अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, अनुज गुप्ता, ऋषभ अग्रवाल ने सभी व्यापारी बंधुओ का आभार व्यक्त किया। निर्भय सक्सेन

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights