बिहार से दिल्‍ली जा रही बस कुशीनगर में ट्रक से भिड़ी बस, एक यात्री की मौत- 15 घायल

7
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। कुशीनगर जिले के कसया थाने के प्रेमवलिया गांव के समीप मंगलवार की सुबह एनएच 28 फोरलेन हाइवे पर खड़े ट्रक में यात्रियों से भरी डबल टेकर बस की भिड़ंत में एक यात्री की मौत हो गई। चालक के दोनों पैर कट गए। 15 अन्य यात्री भी घायल हो गए। बस बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही थी। घने कोहरे के कारण हुई दुर्घटना के बाद बस में पीछे से एक अन्य ट्रक के ठोकर मारने से बस चालक केबिन में बुरी तरह फस गया। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आस-पास के लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को पुलिस की सहायता से अस्पताल भेजवाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

घंटों रही अफरा-तफरी

कड़ाके की पड़ रही ठंड के बीच लोग अभी घरों में दुबके थे कि हाईवे पर वाहनों के टक्कर की तेज आवाज हुई। कुछ ही देर बाद यात्रियों की चीख-पुकार से वातावरण गूंज उठा। लोग मौके पर पहुंचे तो डबल डेकर बस हाईवे पर खड़े ट्रक में भिड़ी थी। उसके पीछे एक और ट्रक ने ठोकर मारी थी। यात्री कुछ बस में फंसे थे तो कुछ बाहर रो-चिल्ला रहे थे। दुर्घटना के कारण फोरलेन जाम हो गया था। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन मार्ग से हटा कर आवागमन बहाल कराया। बस में लगभग 80 यात्री सवार थे। इस भीषण दुर्घटना में 40 वर्षीय उपेंद्र दास निवासी बलिया मंसूर चौक बेगूसराय की मौत हो गई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights