पति – पत्नी ने गाली – गलौच कर ई – रिक्शा व रुपए छीनने का लगाया आरोप

Screenshot-2024-01-10-180350-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पति – पत्नी ने पुरानी रंजिश के चलते पाँच लोगों पर गाली – गलौच कर ई-रिक्शा व रुपए छीनने काआरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बुधवार को उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव खिरिया बाकरपुर के रहने वाले ओमवीर पुत्र कमर सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ दवा लेने जा रहा था कि तभी बुर्रा फरीदपुर गांव के पास पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया और उसे व उसकी पत्नी के साथ गाली – गलौच कर ई – रिक्शा व दो हजार रुपए छीन लिए । ओमवीर ने बताया कि उसकी उनसे पुरानी रंजिश चल रही है । ओमवीर ने पुलिस को नामजद तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights