विद्यालय में आवेदन जमा करने की अन्तिम तिथि 18 जनवरी तक निर्धारित

download-6-5
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने अवगत कराया है कि समस्त वर्गां की पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 9-10) में ऑनलाइन आवेदन से लेकर वितरण हेतु संशोधित समय-सारिणी जारी की गयी है। उन्होंने बतायाकि पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) में छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 14 जनवरी, 2024 तक निर्धारित की गयी है। छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा किए जाने हेतु अन्तिम तिथि 18 जनवरी, 2024 तक निर्धारित की गयी है। शिक्षण संस्थानों द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाईन सत्यापित एवं अग्रसारित/निरस्त किए जाने की अन्तिम तिथि 19 जनवरी, 2024 तक निर्धारित की गयी है। उन्होंने संदिग्ध/संदेहास्पद डाटा के सम्बन्ध में कार्यवाही की तिथियों के सम्बंध में बताया कि छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन में की गयी त्रुटियों को ठीक करने की तिथि 05 फरवरी, 2024 से 10 फरवरी, 2024 तक निर्धारित की गयी है। छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन पत्र की त्रुटियों को ठीक करके हार्डकापी समस्त वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किए जाने हेतु विलम्बतम 13 फरवरी, 2024 तक निर्धारित की गयी है। त्रुटियों को ठीक करके छात्र द्वारा जमा किए गए आवेदन पत्रों को विद्यालय द्वारा संलग्न अभिलेखों से मिलान करके आनलाईन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथि 06 से 14 फरवरी, 2024 तक निर्धारित है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights