अम्बेडकर पार्क में स्थापित हुई अंबेडकर साहेब की नई प्रतिमा, जाम लगाने वालों पर मुकदमा दर्ज

WhatsApp-Image-2024-01-04-at-20.06.04
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । नगर के गौतमपुरी मौहल्ले में स्थित पार्क में लगी डॉ० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था जिसके बाद लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया था । प्रशासन ने बाबा साहेब की मूर्ति स्थापित कराकर हाइवे पर जाम लगाने वाले लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया है। गुरुवार को कस्बा उझानी में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में पुलिस की अभिरक्षा में प्रशासन ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित किया और सहसवान रोड पर हाइवे पर जाम लगाने वाले 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आपको बता दें कि उझानी कोतवाली क्षेत्र के सहसवान रोड अंबेडकर चौराहा के पास बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में शरारती तत्वों द्वारा बुधवार को डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया गया था जिस पर लोगों ने हंगामा किया था और सड़क पर 3 घंटे जाम लगाया था और सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई थी जिससे यात्रियों को जाम में फंसे होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। जिस पर पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारियों ने बमुश्किल समझा बुझाकर जाम को खुलवा दिया था। फिलहाल अब पुलिस ने हाइवे पर जाम लगाने वाले 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights