उझानी में आवारा सांडो का आतंक, दवा लेने जा रही महिला की आवारा सांड के हमले से मौत

Screenshot-2024-01-04-200631
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । नगर के कछला रोड पर आवारा साड के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उझानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया । महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । गुरुवार की सांय कस्बा उझानी के मौहल्ला नझियाई चटईया की रहने वाली मुन्नी बेगम (60) पत्नी अब्दुल हसन घर से बाजार अपनी दवा लेने जा रही थी । बताया जाता है वह जैसे ही नगर के कछला रोड पर कश्यप पुलिया के समीप पहुंची तभी वहां आपस में लड़ रहे आवारा सांडो ने उन पर हमला बोल दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगी । महिला को सड़क किनारे तडपते देख राहगीरों की भीड़ जुट गई और एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को एम्बुलेंस द्वारा उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टर राजकुमार गंगवार ने महिला को मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है वहीं महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यहां बताते चलें नगर में आवारा सांडो का आतंक दिन व दिन बढ़ता जा रहा है। सड़को पर आसानी से आवारा सांडो को लड़ते देखा जा सकता है जिससे आये दिन लोग इनकी चपेट में आकर घायल हो जाते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights