सीएए लागू होने के बाद हालात और बिगड़ेंगे, देश चलाने के लिए नफरत नहीं मोहब्बत की जरूरत

download-7-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

संभल। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने की सुगबुगाहट के बीच संभल लोकसभा सीट से सपा के सांसद डॉ.शफीकुर्रहमान बर्क ने बयान दिया है। सपा सांसद ने कहा कि सीएए से फायदा नहीं, बल्कि देश के हालात और बिगड़ेंगे। कहा कि देश चलाने के लिए नफरत नहीं, मोहब्बत की जरूरत है।सीएए लागू होने के बाद भारत में शरण लिए 32 हजार अफगानी व पाकिस्तानी हिंदू, सिख शरणार्थियों को लाभ मिलने के सवाल पर सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि इसका फायदा पहुंचने के बजाय हालात खराब होंगे। लोगों में मोहब्बत की फिजा पैदा नहीं होगी। देश में आज तक यदि मोहब्बत से काम लिया होता तो लोगों के अंदर मोहब्बत होती।हमारे मुल्क का फायदा होता और हम आगे बढ़ते। शायराना अंदाज में सांसद डॉ. बर्क बोले कि मोहब्बत के लिए इंसान को यह रिश्ता ही क्या कम है, कि वो काला है या गोरा लेकिन औलाद-ए-आजम है। बोले कि नफरत की आग को जितना फैलाएंगे उतना ही ज्यादा नुकसान होगा। सांसद ने गुजारिश करते हुए कहा कि नफरत को खत्म करते एक दूसरे को मोहब्बत का पैगाम दें।इसी से मुल्क का फायदा होगा और सभी का भला भी। लोकसभा चुनाव में सीएए का असर पड़ेगा या नहीं, इस सवाल पर सांसद ने कहा कि सीएए का कोई असर चुनाव पर नहीं पड़ेगा। सियासत की असल रूह जो है, वह इसके खिलाफ होगी। वोट देने के लिए हर इंसान आजाद है। मुल्क को देखते हुए सही वोट का इस्तेमाल करना चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights