ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट मिलने के बाद हाई अलर्ट पर UP सरकार, निगरानी तेज

3
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। : ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण का नया वेरियंट मिलने के बाद विश्व में खलबली मची है। ब्रिटेन से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 31 दिसंबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार भी कोरोना वायरस के नए वेरियंट को लेकर बेहद सतर्क है। प्रदेश में जांच का दायरा बढ़ाने के साथ ही हर जगह पर इसकी बारीकी से निगरानी की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

ब्रिटेन में कोरोना के नए वेरियंट आने के बाद उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में लोगों से पर्याप्त सर्तकता बरतने की अपील की है। बेवजह भीड़-भाड़ वाली जगह पर न जाने और बुजुर्गों व बच्चों को घर से बाहर न निकलने देने की हिदायत दी गई है। अपर मुख्य सचिव सूचना विभाग नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग तो हाई अलर्ट पर हो गया है, इसके साथ अन्य विभागों को ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए वेरियंट मिलने की सूचना के बाद सतर्क कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार हर जगह पर बारीक नजर रखे है। नवनीत सहगल ने कहा कि सरकार की तरफ से लोगों से बराबर अपील की जा रही है कि सभी लोग अपनी सुरक्षा का ध्यान दें। मास्क लगातार लगाए रखें इसके साथ ही फिजिकल डिस्टेंसिंग तथा कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें। सरकार की तरफ से लगातार रैपिड टेस्ट के साथ ही कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग तथा उपचार का अभियान जारी है। जिलाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है कि कोविड का कहीं पर भी सुरक्षा प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए।अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी रेट लगातार बेहतर होता जा रहा है। सोमवार को यह 95.65 प्रतिशत था। उत्तर प्रदेश में कोरोना की जांच का आंकड़ा सोमवार को सवा दो करोड़ के पार पहुंच गया। देश में सर्वाधिक जांच करने वाले यूपी में अब तक 2,25,64,828 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। प्रदेश में अब तक करीब दस प्रतिशत आबादी की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। यूपी के बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु और कर्नाटक दोनों में बराबर 1.3 करोड़ और महाराष्ट्र में 1.2 करोड़ लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की करीब 4.91 सदस्यीय टीमों ने 1.76 लाख क्षेत्रों का दौरा किया है। इस दौरान 3.05 करोड़ घरों में 14.92 करोड़ से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई है।

सोमवार को उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमित 1,018 लोग मिले और 1,397 रोगी स्वस्थ हुए। अब प्रतिदिन मिल रहे रोगियों की संख्या लगातार कम हो रही है। सोमवार को जितने मरीज मिले हैं, उतने पांच माह पूर्व जुलाई के प्रथम सप्ताह में मिलते थे। वहीं बीते 24 घंटे में 16 और रोगियों की मौत के साथ अभी तक कुल 8,212 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है।

ब्रिटेन में लॉकडाउन की घोषणा

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। इसे काबू करने के लिए ब्रिटेन में लॉकडाउन की घोषणा की गई है। वायरस के नए प्रकार के सामने आने के बाद कई देशों की चिंता बढ़ गई है। वायरस के नए स्ट्रेन के फैलने की दर काफी अधिक है।

महीने भर में घटे 28.3 प्रतिशत एक्टिव केस : यूपी में बीते एक महीने में 28.3 प्रतिशत एक्टिव केस कम हुए हैं। सोमवार को कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 16,822 हो गई। इतने मरीज पांच महीने पहले जुलाई में प्रदेश में थे। एक महीना पहले कोरोना के एक्टिव केस 23,471 थे। इसमें 6,649 की कमी आई है। प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 5.75 लाख लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें 5.50 लाख रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट बढ़कर 95.65 प्रतिशत हो गया है। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights