मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री योगी का अयोध्या दौरा कैंसिल,सीएम अब गुरुवार को आएंगे

December 28, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने जा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा कैंसिल हो गया है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण सीएम का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट का लोकार्पण करने के साथ ही रोड शो भी करेंगे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के पहले यह एक बड़ा कार्यक्रम होगा।प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान निजी अस्पतालों को भी अलर्ट किया गया है। वहीं, ह्रदय रोग व न्यूरो संबंधी समस्या के लिए शहर के दो बड़े निजी अस्पताल की कैथ लैब व ओटी आरक्षित रहेगी। मंडल के अन्य जिलों से विशेषज्ञ चिकित्सक व उपकरणों से लैस आठ एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस मांगी गई है। पांच स्थानों पर होगी कोरोना जांच: पीएम के दौरे के समय कोरोना जांच के भी इंतजाम रहेंगे। इसके लिए एयरपोर्ट के मुख्य द्वार, अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन व पुलिस लाइन में एक-एक व एयरपोर्ट के बगल सभा स्थल पर दो बूथ लगेंगे। प्रत्येक पर एक-एक लैब टेक्नीशियन व लैब सहायक को तैनात किया गया है। एंटीजन किट से संदिग्ध मरीजों की कोरोना जांच होगी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या आएंगे। सुबह 11.30 बजे रामकथा पार्क में उनका आगमन होगा। यहां से मुख्यमंत्री सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे। वहां से श्रीरामलला के दर्शन कर श्री राम जन्मभूमि मंदिर के कार्यों का अवलोकन करेंगे। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या दौरा प्रस्तावित है। वे अयोध्या को कई बड़ी सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री इन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सीएम आयुक्त सभागार में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर समीक्षा व तैयारी बैठक कर आवश्यक निर्देश देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी इसके पहले 21 दिसंबर को भी अयोध्या के विकास कार्यों की हकीकत जानने अयोध्या आए थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights