हाफिजगंज में तीन युवक अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-03-03 at 3.19.10 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलहों के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई 2 मार्च को सावरखेडा से ग्राम चौखण्डी मार्ग पर चेकिंग के दौरान की गई, जहां वीरेश बन निवासी ग्राम कुंवरपुर बंजरिया को एक 315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
इसके अलावा 1 मार्च को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया। ग्राम ग्रेम स्थित शिव मंदिर के पास से अरुण शर्मा को एक 315 बोर तमंचा व कारतूस सहित पकड़ा गया, वहीं कस्बा रिठौरा के इन्द्रानगर क्षेत्र से अनिल को भी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने शौक व सुरक्षा के लिए असलहा रखने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तीनों के कब्जे से कुल तीन तमंचे व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights