स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में भजन संध्या में भजन गायक कमलेश के भजनों पर श्रोता हुए मंत्रमुग्ध
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में चल रही राम कथा के विश्राम के साथ आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी सर्वेश्वरानन्द महाराज ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर परिसर भक्ति रस से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न स्थानों से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुम्बई से पधारे डॉ० कमलेश उपाध्याय ‘हरिपुरी’ ने अपनी मधुर वाणी में “सांसों की माला जपके” व “जो प्रेम गली आये नहीं, प्रियतम का ठिकाना क्या जाने, ” कमलेश हरीपुरी ने जब सोहर गीत” ए राजा जी ” गाया तो पूरा पंडाल झूम उठा उन्होंने भजनों की ऐसी सरिता प्रवाहित की कि श्रोतागण भाव-विभोर हो उठे। झाँसी से आईं साध्वी भक्ति प्रभा श्री राम जय जय राम, अये मुरलीधर छलिया मोहन तुमको दिल दे बैठे,मेरे गुरुदेव जैसी जगत में दूसरी कोई हस्ती नहीं है आदि भजनो से भक्ति से परिपूर्ण भजनों के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना का संचार किया। वहीं जालौन से पधारे महंत गुरु प्रसाद ने सीता राम जी प्यारी राजधानी लागे, राजधानी लागे, मोहे मिठो मिठो,सरजू जी को पानी लागे घर घर आनंद छायो अयोध्या नगरी में आदि पारंपरिक शैली में भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती ने की। संचालन प्रो.अनुराग अग्रवाल ने किया।
इससे पूर्व एमएलसी सुधीर गुप्ता ने कमलेश उपाध्याय हरिपुरी का माला पहनाकर व डॉ ए के मिश्रा ने पटका पहनाकर सम्मान किया, प्राचार्य डॉ आर. के आज़ाद ने विकास अवस्थी का माला पहनाकर व डॉ.अमीर सिंह ने पटका पहनाकर सम्मान किया।, गोपाल गोस्वामी का सुयश सिन्हा ने माला पहनाकर ओम सिंह ने पटका पहनाकर सम्मान किया। डॉ देवेंद्र सिंह ने श्याम अवस्थी को माला पहनाकर व डॉ सचिन खन्ना ने पटका पहनाकर सम्मान किया। भक्ति प्रभा का डॉ. कविता भटनागर ने पटका पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया।
इस अवसर पर एमएलसी सुधीर गुप्ता, इशपाल सिंह, प्रबंध समिति के सचिव डॉ ए के मिश्रा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के आजाद, डॉ.आलोक मिश्रा, डॉ. आलोक सिंह, अरुण यादव, सुयश सिन्हा, आदि लोग उपस्थित रहे।













































































