मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 20.7 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttarakhand

सीएम योगी ने कहा, अविस्मरणीय होगा प्रधानमंत्री का अयोध्या में आगमन, विकास के नए युग का सूत्रपात

December 28, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी ने 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मनगरी अयोध्या आगमन को ‘अविस्मरणीय समारोह’ बनाने के लिए सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री सूर्य प्रताप शाही व दयाशंकर सिंह तथा महापौर अयोध्या सहित स्थानीय प्रशासन के साथ वर्चुअल बैठक कर मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2023 की विदा वेला पर धर्मनगरी अयोध्या में आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आगमन अयोध्या में ‘विकास के नए युग’ के प्रारंभ करने वाली होगी। इस अवसर पर देश को न केवल एक नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उपहार मिलने जा रहा है, बल्कि अयोध्या को हजारों करोड़ की परियोजनाओं के उपहार भी मिलेगा।सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए तय रूट पर सुरक्षा और साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था हो। पूरी अयोध्या राममय हो। स्थानीय मठ-मंदिरों को सजाएं। भव्य तोरण द्वार तैयार कराएं। जगह-जगह सांस्कृतिक मंडलियों द्वारा रुचिकर प्रस्तुतियां हों। प्रधानमंत्री के स्वागत हेतु अयोध्यावासी भी उत्सुक हैं। उन्हें यथोचित स्थान दें। साधु-संतगणों द्वारा पुष्पवर्षा कर प्रधानमंत्री जी का अभिनन्दन किया जाना है। उनसे संवाद बनाएं। यह रोड शो जनता के लिए है, ऐसे में जनभावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री का यह अयोध्या दौरा अयोध्या को हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उपहार देने वाला होगा। यह आयोजन अति महत्वपूर्ण है, इसके दृष्टिगत भारत सरकार के सहयोग से स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा में आसपास के जनपदों से डेढ़ से 2 लाख आम नागरिकों के आने की संभावना के दृष्टिगत सभी तैयारियां और अयोध्या को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गो पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था एवं जनसभा में आने वाले नागरिकों की आधारभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। भीड़ प्रबंधन पर फोकस करें। जनसभा स्थल एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर वाहनों की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था हो और उन पार्किंगों के पास पर्याप्त जन सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाए। चिकित्सकों की तैनाती करें। यह समारोह बड़ा है। बड़ी संख्या में जनभागीदारी होगी। इसलिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। एरियल सर्विलांस भी हो। वर्दीधारी सुरक्षाकर्मियों।के अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस की तैनाती की जाए। प्रधानमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन करायें। निकटवर्ती जिलों के प्रशासन से संवाद कर यातायात प्रबंधन की रणनीति लागू करें। लखनऊ-गोरखपुर मार्ग पर कहीं जाम न लगे। डायवर्जन के बारे में समय से प्रचार-प्रसार करें। प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के रूट को आकर्षक ढंग से सजाएं। रूट में पड़ने वाली दुकान/व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुली रहें। व्यवसायियों को अपने प्रतिष्ठान की साज सज्जा के लिए प्रोत्साहित करें। एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन के पूरे क्षेत्र में हमें स्वच्छता का विशेष ध्यान देना होगा। अयोध्या में कहीं भी सड़कों पर धूल तथा गन्दगी आदि न हो। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त मैनपॉवर भी तैनात करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights