एपीएस इण्टरनेशनल स्कूल में फुटवॉल की अंतरसदनीय प्रतियोगिता में रेड हाउस विजेता

WhatsApp-Image-2023-12-23-at-18.29.49-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय के चारों सदनों रेड हाउस, ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस व यलो हाउस के खिलाड़ियों के मध्य फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच यलो बनाम ब्लू हाउस के मध्य हुआ जिसमें यलो हाउस ने 1 गोल से विजय होकर फायनल में अपनी जगह बनाई तथा दूसरे मैच में जो कि रेड हाउस बनाम ग्रीन हाउस के मध्य हुआ जिसमें रेड हाउस ने दो गोल से विजय प्राप्त की तथा फायनल में अपनी जगह बनाई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

फायनल मैच यलो बनाम रेड के मध्य हुआ जिसमें रेड हाउस ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 गोल से विजयी प्राप्त की और अंतरसदनीय प्रतियोगिता अपने नाम की। इसमें रेफरी लवनीश साह, चाँद मोहम्मद व वृजेश यादव लाइन्स रेफरी रूपेन्द्र कक्षा 11 अभिजीत कक्षा 11 तथा सार्थक कक्षा 9 के छात्रों ने मैच को संपन्न कराने में अपना योगदान दिया। विद्यालय की चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल ने फुटबॉल प्रतियोगिता में विजयी टीम रेड हाउस व रनर टीम यलो हाउस को ट्रोफी प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व क्रीडा प्रशिक्षक उपस्थित थे। विद्यालय की चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, डायरेक्टर नीलांशु अग्रवाल, निदेशिका नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट तथा शैक्षणिक प्रमुख वाई0के0 सिंह उपस्थित थे। निदेशक ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। आज के कार्यक्रम की कमेंटरी सनी वार्ष्णेय कर रहे थे। फोटाग्राफर की भूमिका विवेक सिंह तथा शाकेब रजा ने निभाई। कार्यक्रम की व्यवस्था में सुनील गायेल ने सहयोग दिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights