सपा के राष्ट्रीय सचिव ने क्षेत्र में आपसी विवादों को सुलझा कर आपसी मतभेद दूर कर गले मिलाया

WhatsApp-Image-2023-12-22-at-8.48.33-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

जुनावई। सपा राष्ट्रीय सचिव ने क्षेत्र के आसपास गांव में ठहरकर लोगों के विवादों को निपटा कर आपस में गले मिलने का काम किया। जबकि आपसी विवादों को निपटने के लिए कई बार पंचायतें भी बैठ चुकी थीं। क्षेत्र के मिठनपुर गांव के रहने वाले ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर पहले भी क्षेत्र में आपसी विवादों को निपटाकर लोगों के गिले शिकबे मिटाकर आपस में गले मिलने का कार्य कर चुके हैं। जिसके चलते मिठनपुर गांव में ठाकुर पंचायत पहले से ही मशहूर है। इस पंचायत में फैसला एकदम सटीक और दुरुस्त लिए जाने के कारण यह गरीबों की भरपूर मदद करने की कोशिश की जाती है। अगर ठाकुर परिवार के सगे रिश्तेदार के द्वारा किसी गरीब परिवार को अगर सताया गया है। तो भरी पंचायत में परिवार एवं मिलने वाले लोगों के साथ उसे गलती का एहसास करते हुई गरीबों को इज्जत व तवज्जो दी जाती है। इसके चलते क्षेत्र के गरीब परिवार ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर को गांव में आने की राह तकते रहते हैं। वहीं गांव में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने गांव में ठहरकर लोगों की समस्याएं सुनने के साथ ही मौके पर पहुंच कर आपसी विवादों को सुलझाने के कार्य किया। जुनावई थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में नवाब सिंह यादव के द्वारा आवास निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसको लेकर चचेरे भाई वीरेश कुमार ने अपने खेत में निर्माण कार्य बताते हुए एक माह पहले कार्य को रुकवा दिया गया। तभी इसको लेकर दोनों तरफ लाठी दांडी निकालने के साथ ही झगड़ा फसाद हो गया था। मामला गंभीर होने पर दोनों आपस में एक दूसरे के खिलाफ हो गए थे। जबकि दोनों के विवाद को निपटने के हेतु 8 दिन पहले क्षेत्र के काशीपुर ,नागलिया देवी, डुप्टा कलां, शादीपुर विचोला, जलालपुर, नवेदपुर, दिनौरा, नौरंगाबाद, सहित आठ गांवों के लोगों द्वारा पंचायत बिठाई गई। दोनों तरफ से तर्क वितर्क चलने के उपरांत पंचायत दोनों लोगों को समझौता करने में सफलता हासिल नहीं कर सकी। तभी गांव एवं क्षेत्र के लोगों ने सपा के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर को सूचना देकर आपसी विवाद को निपटने के हेतु जलालपुर गांव में बुलाया। तभी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय सचिव ने नवाब सिंह यादव एवं वीरेश कुमार यादव चचरे तहेरे भाइयों की बात सुनते हुए नवाब सिंह द्वारा मकान के निर्माण कार्य को सही बताते हुए 10 मिनट के अंदर आपसी विवाद को खत्म कराकर निर्माण कार्य जारी रखने की बात कही। राष्ट्रीय सचिव ने फैसला सुनने के उपरांत दोनों भाइयों को आपस में गले मिलने का काम भी किया। वहीं मौके पर मौजूद घोंसली बाहन के पूर्व प्रधान नेकासी सिंह यादव एवं गांव के ही नरेश कुमार शर्मा तथा नंदकिशोर ने बताया कि इसको लेकर दो-तीन बार पंचायत बैठ चुकी हैं। परंतु यह फैसला पंचायत के माध्यम से नहीं काट सका। जबकि ठाकुर साहब की पंचायत में यह फैसला 10 मिनट के अंदर ही सुलझ गया। वहीं मौके पर सत्यवीर सिंह यादव, सुरेश यादव, नंदकिशोर, वाजिद अली, नरेश कुमार शर्मा, ठाकुर प्रबंधन कुमार, प्रेमी यादव, पूर्व प्रधान नेकासी सिंह यादव, नौबत सिंह,सूरजपाल, श्यामलाल, रमेश, कालीचरण, अमित यादव, रक्षपाल मौर्य, नरसिंह मौर्य, मोहर सिंह मौर्य ,जसवीर यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights