डॉक्टर की सलाह के बिना खाते हैं एंटी-डिप्रेसेंट दवा, तो भुगतना पड़ सकता है बुरा अंजाम

download-22
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। डिप्रेशन मेंटल हेल्थ से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जिससे दुनिया भर में कई लोग लड़ रहे हैं। इस वजह से, रोजमर्रा के जीवन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। इसका प्रभाव केवल मानसिक ही नहीं बल्कि इलाज न कराने पर, शारीरिक रूप में भी नजर आ सकता है। डिप्रेशन की वजह से हमेशा दुखी और नीरस रहने का एहसास होता है, जो किसी भी व्यक्ति को परेशान कर सकता है। इसके इलाज के लिए डॉक्टर्स एंटी-डिप्रेसेंट दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इन दवाइयों के कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। हालांकि, ऐसा बिल्कुल जरूरी नहीं है कि सभी में साइड इफेक्ट्स हो, लेकिन कुछ लोग इससे प्रभावित हो सकते हैं। इसका असर सभी व्यक्तियों पर अलग-अलग हो सकता है, लेकिन अगर कोई साइड इफेक्ट हो रहा है तो उस पर ध्यान देने की जरूरत होती है और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। आइए जानते हैं कि एंटी-डिप्रेसेंट की वजह से क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। एंटी-डिप्रेसेंट ऐसी दवाई होती है, जिसका इस्तेमाल डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी समस्याओं के लक्षणों से राहत पाने के लिए किया जाता है। क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, एंटी-डिप्रेसेंट्स आपके दिमाग के कुछ केमिकल्स में बदलाव करते हैं। ये केमिकल्स न्यूरोट्रांसमीटर कहलाते हैं। आमतौर पर, वे सेरोटोनिन, नॉरपेनेफ्रिन और, डोपामाइन से जुड़े न्यूरोट्रांसमिटर को प्रभावित करते हैं। एंटीडिप्रेसेंट न्यूरोप्लास्टिसिटी को प्रेरित करते हैं, एक ऐसी प्रक्रिया जिसमें आपका दिमाग न्यूरॉन्स के बीच संबंधों को मजबूत या कमजोर करके अपनी संरचना को बदल सकता है। एंटी-डिप्रेसेंट्स आपके पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। जिस वजह से उल्टी आना, पेट खराब होना या मितली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अगर एंटी-डिप्रेसेंट लेने के बाद आपको ऐसे कोई लक्षण नजर आएं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। वे आपकी डोज में बदलाव कर सकते हैं या इससे बचाव के तरीके बता सकते हैं।एंटी-डिप्रेसेंट्स का एक साइड इफेक्ट यह भी हो सकता है कि संभोग के दौरान इरेक्शन में परेशानी हो सकती है। यह परेशानी आपके नीजी जीवन को प्रभावित कर सकती है। इसलिए अगर ऐसी कोई परेशानी नजर आए, तो तुरंत अपने डॉक्टर को इस बारे में बताएं। एंटी-डिप्रेसेंट्स आपके दिमाग में मौजूद केमिकल्स में बदलाव करते हैं, जिसकी वजह से आपकी स्लीप साइकिल बिगड़ सकती है। इस कारण से आपको बहुत नींद आ सकती है या ऐसा भी हो सकता है कि आपको नींद न आने की समस्या हो जाए, जिसे इनसोम्निया कहा जाता है। इसके लिए आप अपने डॉक्टर के साथ इस परेशानी के बारे में बात कर सकते हैं। एंटी-डिप्रेसेंट का सबसे आम साइड इफेक्ट सिर दर्द है। इसके पीछे आमतौर पर यह वजह होती है कि आपका शरीर एंटी-डिप्रेसेंट के डोज के साथ एडजस्ट नहीं कर पाया है। यह समस्या कुछ दिनों में खुद ही ठीक हो जाना चाहिए, लेकिन अगर यह समस्या बरकरार रहती है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।एंटी-डिप्रेसेंट्स आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित करती है, जिस वजह से भूख न लगने जैसी समस्या भी हो सकती है। इस कारण से कई बार वजन भी कम हो सकता है। हालांकि, वजन बढ़ना या घटना भी एंटी-डिप्रेसेंट के साइड इफेक्ट्स में से एक है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights