उझानी । नगर में शादी मे शामिल होने आए एक युवक की अज्ञात चोर बाइक चुराकर फरार हो गए । बाइक स्वामी ने बाइक चोरी की पुलिस को तहरीर दी है। शनिवार की रात जिला एटा के गांव दुलीचंदपुर के रहने वाले सतेंद्र पुत्र रामौतार शादी समारोह में शामिल होने कस्बा उझानी में आए थे । शादी समारोह में शामिल होने के लिए उन्होंने अपनी प्लेटीना बाइक वहीं पास में रामलीला मैदान में पेड के नीचे खडी कर दी और वह शादी समारोह मे शामिल हो गए । सतेंद्र ने बताया शादी समारोह में शामिल होकर जब वह अपनी बाइक के पास पहुंचे तो बाइक नदारद पाकर उनके होश उड गए और उन्हें बाइक चोरी का एहसास हुआ । सतेंद्र ने अज्ञात चोरो के खिलाफ बाइक चोरी की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।