बेटे ने 12 साल बाद लिया पिता की हत्या का बदला

5412-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बागपत। बेटे ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए पहले 12 साल का लंबा इंतजार किया। फिर मौका मिलते ही पिता के हत्यारे को एक के बाद एक तीन गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल हत्यारोपी व उसका एक दोस्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही जसवीर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें कि तकरीबन 12 साल पहले महावतपुर गांव के जंगल में खेत में गए प्रमोद पुत्र महक सिंह की कहासुनी व गाली-गलौज के बाद गांव के ही जसवीर पुत्र ईश्वर ने गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपी जसवीर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। वहीं, गांव के एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रमोद की हत्या के समय उसका बेटा कुल 13 साल का था, जिस कारण मजबूत पैरवी व गवाहों के अभाव के चलते कुछ माह बाद ही जसवीर को रिहा कर दिया गया था, तभी से प्रमोद का बेटा पिता की हत्या का बदला लेने की फिराक में था, लेकिन उसे कभी मौका नहीं मिला। कई बार उसने पिता की हत्या का बदला लेने का प्रयास भी किया, लेकिन हर बार जसवीर बच जाता। इस दौरान प्रमोद के बेटे ने छछरपुर गांव निवासी अपने एक दोस्त को पिता की हत्या की कहासुनी सुनाई और उसे जसवीर की हत्या करने की योजना में शामिल किया। उसने 12 साल का लंबा इंतजार किया और गत 29 नवंबर को जसवीर को उस समय गोलियों से भून दिया, जब वह गांव के बाहर शराब के ठेके के पास खड़ा हुआ था। प्रमोद के बेटे के सिर पर पिता की हत्या का बदला लेने का जनून सवार था। इसलिए उसने जसवीर को एक के बाद एक तीन गोलियां मारीं। एक गोली जसवीर के सीने में लगी और जसवीर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। जिससे मृत समझकर आरोपी वहां से भाग निकला।  बाद में गंभीर हालत में जसवीर को पहले सीएचसी, फिर मेरठ व उसके बाद दिल्ली भर्ती कराया गया, जहां पर जसवीर की बुधवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने हत्यारोपी युवक व उसके दोस्त को धर दबोचा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही जसवीर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस महावतपुर गांव के जसवीर हत्याकांड के खुलासे के नजदीक है। कुछ आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही विधिवत रूप से हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। – सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights