उझानी में रेलवे फाटक पार करते समय युवक की ट्रेन से कटकर मौत, मचा कोहराम

WhatsApp-Image-2023-12-05-at-19.44.21
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी । थाना क्षेत्र के बदायूं – कासगंज रेलवे मार्ग पर रेलवे फाटक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर कटकर मौत हो गई । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया । सोमवार की रात एक बजे के समीप उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव गड़ौरा का रहने वाला अखिलेश (32) पुत्र गंगादीन उझानी नवीन गल्ला मंडी समिति में आलू बेचने आया था । जब वह आलू बेचकर बाइक द्वारा अपने घर जा रहा था कि तभी थाना उझानी क्षेत्र के बदायूँ – कासगंज रेलवे मार्ग पर छतुईया रेलवे फाटक पार करते समय अखिलेश की ट्रेन की चपेट में आकर ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई । वहीं सूचना मिलते ही एसआई रविंद्र सिह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गये । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं अखिलेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights