मदर एथीना स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘रेनबो’ में बिखरे सतरंगी छटा के अद्भुत रंग

WhatsApp-Image-2023-12-04-at-16.44.581
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल के 28वें वार्षिक समारोह ‘रेनबो’ में इस बार छात्र छात्राओं ने दर्शकों को सम्मोहित कर मंत्रमुग्ध कर देने वाले कार्यक्रमों को पेश किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बदायूँ के मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार एवं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) वी0के0सिंह, अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कु0 स्वाति भारती को आमंत्रित किया गया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जहाँ सर्वप्रथम कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि , विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत, प्रशासनिक निदेशक सुकल्प सारस्वत एवं प्रधानाचार्या द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के विविध रंगों एवं कलाओं को प्रस्तुत करते हुए मनमोहक नृत्य राजस्थान का घूमर, पंजाब का भाँगड़ा, गुजरात का डांडिया, बंगाल की दुर्गा पूजा, महाराष्ट्र के लावड़ी ने दर्शकों की आँखों को पलक झपकाने का अवसर भी प्रदान नहीं किया।


इसके अलावा समाज को संदेश देने वाली संगीतमयी लघुनाटिकाओं के माध्यम से विभिन्न सामाजिक समस्याओं को उजागर करते हुये जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, पक्षी संरक्षण तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। नन्हें-मुन्नें बच्चों ने भी ‘मूँछों वाले दादा’ गीत के माध्यम से बिखरते परिवारों को संगठित होने के साथ-साथ सालसा नृत्य प्रस्तुत कर विस्मित कर दिया। इसके अलावा जीवन को संयमित तथा अनुशसित करने वाले कार्यक्रम योगा, मानव पिरामिड के साथ-साथ ताइक्वांडो की रोमांचकारी प्रस्तुति ने दर्शकों को दाँतों तले अँगुली दबाने को मजबूर कर दिया। अंत में भारत एक खोज के माध्यम से भारतीय इतिहास के साथ-साथ नवीन भारत का परिद्श्य ‘इंडिया इन स्पेस’ के द्वारा चंद्रयान की प्रस्तुति कर अपने नवीन ज्ञान का परिचय दिया।

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि हमारा विद्यालय सदैव विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने और उनमें बहुमुखी ज्ञान के संचार करने हेतु ऐसे सतरंगी कार्यक्रमांें का आयोजन करता है जहाँ केवल शिक्षक ही विद्यार्थियों को विविध प्रशिक्षण प्रदान कर उनको आत्मनिर्भर बनने एवं गुणात्मक प्रतिभाओं के ज्ञानार्जन हेतु प्रेरित करते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights