ग्रुप ऑफ डेथ में गत विजेता इटली और स्पेन

5655
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

खेल। यूरोप के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट यूरो कप 2024 के लिए ड्रॉ का एलान कर दिया गया है। जर्मनी के 10 शहरों में टूर्नामेंट का आयोजन होगा। यूरो कप का उद्घाटन मैच 14 जून को खेला जाएगा। वहीं, फाइनल का आयोजन 14 जुलाई को होगा। हैम्बर्ग में शनिवार को ड्रॉ जारी किया गया। पहला मैच मेजबान जर्मनी और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच बर्लिन में खेला जाएगा। मेजबान जर्मनी ग्रुप ए में स्कॉटलैंड, हंगरी और स्विट्जरलैंड के साथ है। गत विजेता इटली को स्पेन के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप में क्रोएशिया और अल्बानिया की टीम भी है। इटली ने इंग्लैंड को हराकर पिछली बार खिताब जीता था। स्पेन की टीम तीन बार चैंपियन बनी है। उसने 1964, 2008 और 2012 में खिताब अपने नाम किया था। पिछली बार स्पेन की टीम सेमीफाइनल में हार गई थी। इटली की बात करें तो वह 1968 और 2020 में चैंपियन बना था। इटली की टीम पिछले दो विश्व कप में नहीं खेल पाई है। वहीं, उसके ग्रुप में शामिल क्रोएशिया ने दोनों बार शानदार प्रदर्शन किया है। क्रोएशियाई टीम 2018 विश्व कप के फाइनल तक पहुंची थी। वहीं, 2022 में उसने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। क्रोएशिया की टीम अब तक यूरो कप के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई है। उसकी नजर इस बार शानदार प्रदर्शन करने पर होगी। स्पेन और इटली के होने से ग्रुप बी को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कहा जा रहा है। इंग्लैंड की टीम को इस बार आसान ड्रॉ मिला है। ग्रुप सी में उसके साथ स्लोवेनिया, डेनमार्क और सर्बिया है। इंग्लैंड पिछली बार यूरो कप के फाइनल में इटली के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हार गया था। वहीं, ग्रुप डी में मजबूत फ्रांस के साथ नीदरलैंड और ऑस्ट्रिया को  जगह मिली है। फ्रांस और नीदरलैंड के बीच होने वाला मुकाबला भी बड़ा होगा। बेल्जियम को ग्रुप ई में स्लोवाकिया और रोमानिया के साथ रखा गया है। दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को आसान ड्रॉ मिला है। पुर्तगाल को ग्रुप एफ में जगह मिली है। उसके साथ तुर्किये और चेक गणराज्य है। पुर्तगाल पहली बार 2016 में चैंपियन बना था। 2004 में वह उप विजेता रहा था। पिछली बार पुर्तगाल की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में हार गई थी। अभी यूरो कप के लिए तीन टीमों का फैसला प्लेऑफ के जरिए होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

यूरो कप के ग्रुप
ग्रुप-ए: जर्मनी (मेजबान), स्कॉलैंड, हंगरी, स्विट्जरलैंड।
ग्रुप बी: स्पेन, क्रोएशिया, इटली, अल्बानिया।
ग्रुप सी: स्लोवेनिया, डेनमार्क, सर्बिया, इंग्लैंड।
ग्रुप डी: नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, प्लेऑफ विनर ए (पोलैंड/वेल्स/फिनलैंड/इस्टोनिया)।
ग्रुप ई: बेल्जियम, स्लोवाकिया, रोमानिया, प्लेऑफ विनर बी (इस्राइल/बोस्निया/यूक्रेन/आइसलैंड)।
ग्रुप एफ: तुर्किये, पुर्तगाल, चेक गणराज्य, प्लेऑफ विनर सी (जॉर्जिया/ग्रीस/कजाखस्तान/लक्जमबर्ग)।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights