डीईओ ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का किया निरीक्षण

PHOTO-5-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 एवं अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के अंतर्गत कार्यक्रम जनपद में चलाया जा रहा है। इसके क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ0पी0 सिंह ने निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के विशेष अभियान के अवसर पर प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान एवं संविलियन विद्यालय कोल्हाई के बूथों का निरीक्षण किया। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्याकम दिनांक 27 अक्टूबर से 09 दिसम्बर 2023 तक चल रहा है। दिनांक 02 (शनिवार) व 03 (रविवार) दिसम्बर, 2023 को विशेष अभियान तिथि निर्धारित किये गए हैं। डीईओ ने निर्देश दिए कि प्रत्येक बीएलओ जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रही भावी महिला मतदाता के ज्यादा से ज्यादा से फार्म नं0 6 अनिवार्य रूप से आनलाइन पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। जिससे कि जेण्डर  रेशियो मानक अनुरूप हो सके। समस्त विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ के कार्य पर विशेष ध्यान देकर करें। पुनरीक्षण अभियान में ऑन लाइन फार्म अधिक प्राप्त हुए है जो कि आयोग के दिशा निर्देशो के अनुरूप है। पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता व भारत निर्वाचन आयोग के सभी मानको का पालन करते हुए निर्धारित तिथि 03 दिसम्बर 2023 को अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त करें। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए की विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान का समय काम बचा है सभी बीएलओ मेहनत से कार्य करें। ताकि 18 वर्ष पूर्ण करने वाले कोई भी मतदाता छूटने न पाए और अपात्र मतदाता सूची में रहने ना पाए। उन्होंने बीएलओ से फार्म-6, 7, 8 के सम्बंध में जानकारी लेते हुए कहा कि जो फार्म प्राप्त हुए हैं, उस पर पूरी पारदर्शिता से कार्य करें। डीईओ ने सहसवान की बीएलओ आसमां बी का मतदाता परीक्षण का सबसे अच्छा कार्य होने पर प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights