अरिना सबालेंका ने डब्ल्यूटीए फाइनल में मारिया सकारी को 6-0, 6-1 से हराया

4951
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी अरिना सबालेंका ने रविवार को मैक्सिको के कैनकन में सत्र के अंत में चल रहे डब्ल्यूटीए फाइनल में मारिया सकारी को 6-0, 6-1 से हराया। बेलारूसी खिलाड़ी शानदार सत्र के बाद अपनी शीर्ष रैंकिंग सुरक्षित करना चाहती हैं। सबालेंका के साथ नौ मुकाबलों में सकारी की तीन में से दो जीतें सत्र के फाइनल के पिछले संस्करणों में आई थीं, लेकिन विश्व की नौवें नंबर की ग्रीक खिलाड़ी का इस बार अपने प्रतिद्वंद्वी से कोई मुकाबला नहीं था। सबालेंका अब अमेरिकी खिलाड़ी जेसिका पेगुला के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। सबालेंका ने नौ ब्रेकप्वाइंट अवसरों में से पांच को भुनाया और संघर्ष के दौरान लगातार 11 गेम जीतकर 74 मिनट में मैच समाप्त किया। मैच के बाद सबालेंका ने कहा, ‘सकारी वह एक महान खिलाड़ी हैं। वह हर गेंद के लिए संघर्ष करती हैं। मुझे पता था कि चाहे स्कोर जो भी हो वह हर अंक के लिए संघर्ष करेंगी। यही उन्हें एक बहुत कड़ा प्रतिद्वंद्वी बनाता है। आपको पता है मारिया किसी भी वक्त वापसी कर सकती हैं। आप उन्हें थोड़ा भी अवसर देंगे तो वह उसे नहीं गंवाएंगी और टक्कर देती रहेंगी। मैंने उस दौरान केवल अपने आप को पूरा समर्पित रखने का प्रयास किया।’ सकारी आस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन सबालेंका ने चार बार की प्रमुख चैंपियन इगा स्वियातेक को पछाड़ दिया और यूएस ओपन के बाद शीर्ष रैंकिंग पर कब्जा कर लिया और अगर वह राउंड-राबिन मैच में अपराजित रहती हैं या फाइनल में पहुंचती हैं तो नंबर एक स्थान बरकरार रखेंगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights