विकसित यात्रा केंद्र की योजनाओं से लोगो को जोड़ने का अभियान है : डॉ संघमित्रा मौर्य

WhatsApp-Image-2023-12-01-at-18.14.49-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए ।जिसमें एलईडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया ।साथ ही कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया। इसी क्रम में भाजपा सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने संसदीय क्षेत्र की बदायूं विधानसभा क्षेत्र के बिनावर ग्राम पंचायत में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का ग्राम वासियों के साथ स्वागत व अभिनंदन किया एवम केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की चर्चा की साथ ही पंच प्रण की शपथ भी दिलाई ।,‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, एक जनांदोलन का स्वरुप ले चुका है। यह यात्रा उन लोगों तक सरकार की योजनाएं और सुविधाएं लेकर जा रही है, जो अब तक इनसे छूटे हुए हैं ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसी क्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।उपस्थित गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म अदायगी की एवम 6 माह पूर्ण किए शिशुओं का अन्नप्राशन कराया।सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य ने ब्लॉक सालारपुर के विनावर गांव में कहा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि जहां पीएम स्वनिधि योजना से लाखों लोग अपना रोजगार विकसित कर आर्थिक व सामाजिक रुप से समृद्ध हुए हैं वहीं प्रदेश सरकार की योजनाओं से उत्तर प्रदेश विकास की दौड़ में पहले नंबर पर आ गया है और देश ही नहीं पूरी दुनिया में उत्तर प्रदेश की एक नई छवि उभरी है। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत नेतृत्व विकसित हो रहा है। पीएम आवास योजना में देश के करोड़ों लोगों को अपना घर मिला है

और अब हस्तशिल्पियों के लिए ने पीएम विश्वकर्मा योजना शुरु की गयी है, ऐसी अनेकों जनकल्याणकारी योजना डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही है, केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से देश के करोड़ों लोगों का जीवन स्तर सुधरा है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनेकपाल सिंह जी,जिला उपाध्यक्ष सोवरन सिंह ,मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सहित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights