ई-लाटरी के माध्यम से होगा कृषि यन्त्र वितरण हेतु लाभार्थियों का चयन

WhatsApp-Image-2023-12-01-at-17.59.46-1-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जनपद के समस्त इच्छुक लाभार्थियों/कृषकों कों जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि कृषि यन्त्र वितरण हेतु लाभार्थी चयन में पहले आया पहले पाया व्यवस्था को समाप्त करके प्राप्त बुकिंग में से ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थी चयन व्यवस्था प्रारम्भ की जा रही है। उन्होंने बताया कि कृषि यन्त्रीकरण की समस्त योजनाओं (एन0एफ0एस0एम0-एस0एम0ए0एम एण्ड एन0एफ0एस0एम0टी0बी0ओ0एस0) में कृषि यन्त्र /कृषि रक्षा उपकरण , कस्टम हाईरिंग सेन्टर , हाईटेक हब फॉर कस्टम हाईरिंग , थ्रेसिंग फलोर ,स्माल गोदाम पर अनुदान प्राप्त करने हेतु बुकिंग आज दिनांक 30-11-2023 को मध्यान्ह 12ः00 बजे से प्रारम्भ हो चुकी है। इच्छुक लाभार्थी कृषक द्वारा दिनांक 14-12-2023 रात्रि 12ः00 बजे तक आवेदन की बुकिंग की जा सकती है।इच्छुक लाभार्थी कृषक विभागीय दर्शन पोर्टल पर यन्त्र पर अनुदान हेतु टोकन निकालें लिंक पर क्लिक कर ऑन लाईन आवेदन किया जा सकता है। कृषि यन्त्रों के आवेदन हेतु बुकिंग किये जाने के लिए विभागीय पोर्टल पर पूर्व से उपलव्ध मोबाईल नम्बर पर ओ0टी0पी0 प्राप्त करने का विकल्प होगा , यदि पोर्टल पर मोबाईल नम्बर बन्द होगा तो लाभार्थी के नये मोबाईल नम्बर पर ओ0टी0पी0 प्राप्त कर आगे की प्रक्रिया पूर्ण करने का विकल्प दिया गया है। इच्छुक लाभार्थी / कृषक द्वारा 30 नवम्बर 2023 से 14 दिसम्बर 2023 तक की अबधि में प्राप्त समस्त बुकिंग की सूची जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष ई-लाटरी के माध्यम से ब्लाकवार लक्ष्यों के सापेक्ष लाभार्थी का चयन किया जायेगा। ई-लाटरी हेतु स्थल , तिथि एवं समय की जानकारी आवेदकों के मध्य उप कृषि निदेशक द्वारा स्थानीय समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों के द्वारा दी जायेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights