क्या आपके मन भी हैं प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज को लेकर सवाल

WhatsApp-Image-2023-11-24-at-6.59.06-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। प्रेग्नेंसी एक महिला के जीवन का सबसे अहम पड़ाव होता है। यह एक सुखद लेकिन मुश्किल भरा दौर होता है। इस दौरान महिलाओं को कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियां भी होती है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। सही खानपान के साथ ही प्रेग्नेंसी में शारीरिक गतिविधियां भी बेहद जरूरी होती है। हालांकि, इस दौरान एक्सरसाइज या अन्य शारीरिक गतिविधि को लेकर लोगों के मन में ढेर सारे सवाल होते हैं। कई लोगों का मानना होता है कि गर्भावस्था में एक्सरसाइज करना सुरक्षित नहीं होता है, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। हाल में न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज करने के कुछ फायदे बताए हैं। आइए जानते हैं क्या है वह फायदे- गर्भावस्था के दौरान अक्सर महिलाओं को कई तरह की मानसिक समस्याओं जैसे तनाव, डिप्रेशन आदि का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस दौरान एक्सरसाइज करने से उन्हें काफी फायदा हो सकता है। एक अध्ययन के मुताबिक गर्भावस्था के दौरान व्यायाम करने से एंडोर्फिन रिलीज होता है, जो तनाव और चिंता को कम कर मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को नींद की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि, जो महिलाएं इस दौरान व्यायाम करती हैं, उनकी नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है और वे एक्सरसाइज न करने वाली महिलाओं की तुलना में अधिक आराम महसूस करती हैं और एनर्जी से भरपूर रहती हैं। अगर आप अपनी डिलीवरी के बाद अच्छी रिकवर होना चाहती हैं, तो जरूरी है कि प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखें। आप प्रेग्नेंसी में जितना एक्टिव रहेंगी, उतना ही आप प्रसव के बाद ज्यादा फिट रहेंगी। एक अध्ययन में सामने आया कि जो महिलाएं व्यायाम करती हैं, वे प्रसव के बाद तेजी से ठीक हो जाती हैं. व्यायाम न करने वाली महिलाओं की तुलना में। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हाई ब्लड प्रेशर इन्हीं में से एक है, जो इन दौरान काफी आम होता है। हालांकि, प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर में उछाल प्रीक्लेम्पसिया का चेतावनी संकेत हो सकता है। ऐसे में एक अध्ययन के मुताबिक इस दौरान शारीरिक रूप से एक्टिव रहने से ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है। गर्भावस्था में अक्सर महिलाओं को कब्ज की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस दौरान एक्टिव रहने से आप इस समस्या से राहत पा सकती हैं। अगर आपको भी प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या परेशान कर रही हैं, तो आप 10 से 30 मिनट तक वॉक कर सकती हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights