एनएसएस वॉलिंटियर्स ने सीखा माल गृह रजिस्टर मेंटिनेंस एवम घटना स्थल निरीक्षण करना

WhatsApp-Image-2023-11-23-at-18.38.02
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय एवम उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे स्टूडेंट्स पुलिस अनुभवात्मक अधिगम इंटर्नशिप के अंतर्गत पुलिस विभाग की ओर से नामित नोडल अधिकारी सीओ सिटी आलोक मिश्रा के के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों में छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सिविल लाइंस थाना में थाना प्रभारी गौरव बिश्नोई एवम हेड कांस्टेबल रवि यादव ने जे एस कॉलेज उनौला के एनएसएस वॉलिंटियर्स को थाना के माल गृह रजिस्टर को मेंटेन करना सिखाया। उझानी थाना में भी इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह एवं हेड कांस्टेबल श्रीमती रोशी देवी द्वारा माल गृह के रख रखाव की जानकारी दी गई।

यहां पर गोविंद बल्लभ पंत डिग्री कॉलेज कछला के बंसी दास गुप्ता, लोकेश, मनीष कुमार ,साक्षी शर्मा ,रश्मि यादव, शीतल तोमर, देवांश भारद्वाज आदि ने प्रशिक्षण लिया । वहीं सदर कोतवाली एवम मुजरिया थाना में घटना स्थल का निरीक्षण करने की तरकीब सिखाई गई। थाना प्रभारी रेनू सिंह एवं इंस्पेक्टर हरिमोहन सिंह एवम दिनेश तिवारी ने डीपी महाविद्यालय सहसवान के एनएसएस वॉलिंटियर्स को घटना स्थल निरीक्षण के लिए प्रशिक्षित किया।

यहां पर अजय कुमार सिंह,संगीता, नीतू सागर, प्रीति आदि ने प्रशिक्षण लिया । सदर कोतवाली में प्रभारी विजेन्द्र सिंह एवम इंस्पेक्टर विश्व बन्धु ढाका ने घटना स्थल निरीक्षण का प्रशिक्षण दिया , जिसमें बीआईएमटी के विशाल यादव, सुमित कुमार, स्नेहा बघेल आदि मौजूद रहे। एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने प्रशिक्षण देने वाले पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी प्रशिक्षु एनएसएस वॉलिंटियर्स को शुभकामनाएं प्रेषित किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights