स्वास्थ्य विभाग क्षय रोगी खोजी अभियान चलाएगा

OIP-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। ज़िले में क्षय रोगी की खोज के लिए ज़िला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा क्षय रोगी खोजी अभियान चलाएगा l यह अभियान 23 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलाया जाएगा lइस अभियान के तहत घर-घर जाकर संदिग्ध क्षय रोगियों का सर्वे किया जाएगा l इस अभियान में ए०एन०एम० एवं आशा कार्यकतरी रोगियों को खोजने का कार्य करेंगी l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि प्रधानमंत्री के वर्ष 2025 तक टीवी मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय छह उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत सक्रिय छह रोगी खोज अभियान कैंपेन पूरे प्रदेश में 5 दिसंबर तक चलाया जाएगा l जिसके अंतर्गत जनपद बदायूं में 23 नवंबर से 5 दिसंबर तक के दौरान अनाथालय, वृद्धाश्रम ,बाल संरक्षण गृह, नवोदय विद्यालय, ज़िला कारागार,मदरसा इत्यादि में टी०बी०के संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग एवं जांच क्षय रोग विभाग के स्टाफ द्वारा कराई जाएगी लिए लिए lइस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की 20% आबादी ली गई है जिसमें 281 टीम का गठन किया गया है 67 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं इस अभियान की मॉनिटरिंग ए०सी०एम०ओ० डिप्टी सी०एम०ओ० द्वारा की जाएगी ज़िला क्षय रोग अधिकारी डॉ विनेश कुमार ने बताया की जनपद शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की मलिन बस्तियों, घनी आबादी, एवं हाई रिस्क क्षेत्र में टी०बी० के संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग एवं जांच की जाएगी l ज़िला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि टी०बी०के नए मरीजों के मिलने पर उनका 24 घंटे मे उपचार प्रारंभ कर उन्हें डी०बी०टी० के माध्यम से 500 प्रतिमाह रोगी को पोषण हेतु सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी lयह 500 पोषण युक्त भोजन के लिए सरकार द्वारा दिया जाता है l क्षय रोगियों की 6 माह दवा चलेगी और मरीजों को 6 माह तक 500 प्रति माह की सहायता प्रदान की जाएगी l इस अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर लोगों को टी०बी ०के लक्षणों जैसे दो हफ्ते से ज़्यादा खांसी, खांसते समय बलगम के साथ खून आना, सीने में दर्द की शिकायत होना,15 दिन से लगातार बुखार आना, लगातार वज़न कम होने की शिकायत ऐसे लोगों की तत्काल बलगम की जांच कराई जाएगी l इस कार्यक्रम की सफलता के लिए ज़िला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर विनेश कुमार ने सभी जनमानस से सहयोग की अपील की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights