नामावालियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 की आवश्यक मण्डलायुक्त की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न

WhatsApp-Image-2023-11-22-at-19.43.00-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावालियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 की आवश्यक बैठक मण्डलायुक्त बरेली मण्डल बरेली/रोल आब्जर्वर सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार के साथ आयोजित की। बैठक में जनपद के राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि/विधायक, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार व एईआरओ द्वारा प्रतिभाग किया गया। मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक सौम्या अग्रवाल ने समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो को निर्देशित करते हुए

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कहा कि प्रत्येक बीएलओ को जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रही भावी महिला मतदाता के कम से कम पॉच फार्म नं0 6 अनिवार्या रूप से आनलाइन पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। जिससे कि जेण्डर रेशियो मानक अनुरूप हो सके। मण्डलायुक्त ने यह भी निर्देश प्रदान किये कि समस्त विधानसभा क्षेत्रों के निकाय क्षेत्र के बीएलओ के कार्य पर फोकस किया जाये तथा उनके कार्य का सत्यापन भी किया जाये क्योकि शहरी क्षेत्रों में नवीन मतदाता पंजीकरण की स्थिति सन्तोषजनक नही है। मण्डलायुक्त द्वारा स्वीप कार्यक्रम, स्वीप आइकन, पीडब्लूडी आइकन, जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित डिस्ट्रिक्ट काल सेन्टर, जनपद बदायॅू के मतदेय स्थलो व जनपद बदायॅू में कार्य कर रहे 2577 एक्टिव बीएलओ के द्वारा किये जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का विस्तार से समीक्षा की इसके साथ ही जनपद में किये जा रहे मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप अभियान के अन्तर्गत चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रमो की बुकलेट का भी विमोचन किया तथा विशेष अभियान तिथियों से संबंधित स्टीकर व पोस्टर भी जारी किये। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति के संबंध में बताया कि पुनरीक्षण अभियान में ऑन लाइन फार्म अधिक प्राप्त हुए है जो कि आयोग के दिशा निर्देशो के अनुरूप है, उन्होने बताया कि केवल भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी द्वारा ही बीएलए की सूची उपलब्ध कराई गयी है एवं अन्य राजनैतिक दलो को बीएलए की सूची उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया है व आयोग के निर्देशानुसार जनपद के समस्त सक्रिय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो को आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची की एक हार्ड कापी तथा एक साफ्ट कापी उपलब्ध करा दी गयी है, इसके अतिरिक्त आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची जनपद के डीईओ पोर्टल पर उपलब्ध है व जनपद में डिस्ट्रिक्ट कान्टैक्ट सेन्टर दिनॉक 27.10.2023 से क्रियाशील तथा टोल फ्री नं0 18001801950 है। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त एईआरओ के काम की निरन्तर मॉनीटरिंग की जा रही है जिससे कि पुनरीक्षण का कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता व माननीय भारत निर्वाचन आयोग के सभी मानको का पालन करते हुए निर्धारित तिथि 03.12.2023 को अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सके।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी, राकेश कुमार पटेल ने समस्त विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रगति के संबंध में अवगत कराया व फार्म नं0 6, 7 व 8 की ऑन लाइन/आफ लाइन अद्यतन पंजीकरण के बारे में भी बताया साथ ही उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद बदायॅू में छः विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 2577 मतदेय स्थल तथा 1720 मतदान केन्द्र है जिनकी मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 27.10.2023 को किया गया है मतदाता सूची के अनुसार जनपद में 1278988 पुरूष, 1098893 महिला एवं 136 थर्ड जेण्डर इस प्रकार कुल 2379017 मतदाता है। इस अवसर पर राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, डिप्टी कलैक्टर नम्रता सिंह, एडीईओ नगर निकाय डा0 प्रमेन्द्र सिंह पटेल, एडीईओ इन्दू सक्सेना सह प्रभारी स्वीप सैयद सरवर अली, स्वीप आइकन अय्यूब खॉ आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights