जिला निरीक्षण समिति द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाल गृहो का निरीक्षण

WhatsApp-Image-2023-11-20-at-20.01.57
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । मनोज कुमार, जिलाधिकारी व ओ0पी0 सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति जनपद बदायूॅ द्वारा शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी स्थित बाल गृह शिशु, मोहल्ला नेकपुर दत्तक ग्रहण इकाई व खुला आश्रय गृह मोहल्ला प्रेमनगर मे रह रहे बच्चों के खाने पीने से लेकर उनकी शिक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। बाल गृह (शिशु) के सचिव अनूप सक्सेना ने अवगत कराया कि बाल गृह (शिशु) में 25 बच्चे, दत्तक ग्रहण इकाई में 5 बच्चे तथा खुला आश्रय गृह में 25 बच्चे है सभी बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है सभी बच्चे स्वस्थ पाये गये है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि बच्चों के स्वास्थ पर ध्यान दिया जाये तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायें। उन्होने निर्देश दिये की सुरक्षा के दृष्टिगत सी0सी0टी0 कैमरे आने-जाने बाले गेटो पर, बरामदे, और कमरों में लगाये जाये एवं कैमरे निरन्तर चालू रखा जाये। उन्होने गृह मे संवासित बच्चो से भोजन, नाश्ता व मनोरंजन के सम्बन्ध में पूछा। उन्होने निर्देश दिये की गृहों में भोजन मैन्यू के अनुसार और गुणवत्ता का पूर ध्यान रखा जाये तथा बीच-बीच में बच्चो की समस्याओं को भी पूछते रहे, संवासित बच्चों का पास के स्कूलों में नामांकन दर्ज कराया जाये व संस्था में सरकारी अध्यापक नियुक्त किया जाये है तथा जनपद के तीनों गृहों को एक छत के नीचे संचालित किये जाने के निर्देश दिये गये।इस अवसर पर श्याम नारायण क्षेत्राधिकारी अभय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रीती कौशल संरक्षण अधिकारी (आई0सी) फरीद जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, डा0 सनोज मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम मो0 इलियास पी0एस0डब्लू, प्रमिला गुप्ता सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड, सविता मालपाणि, सदस्य बाल कल्याण समिति रामबाबू नागर हेड कास्ट्रेबल आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights