मुजरिया। थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था गंगा स्नान को लेकर एवम सर्दी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए पीस कमेटी की बैठक थाना परिसर में आयोजन हुआ थाना प्रभारी निरीक्षक रेणु सिंह ने प्रधानों से सहयोग रात्रि गस्त को कमेटी बनाने की अपील की तथाप्रधानों से सहयोग कानून व्यवस्था में करने की अपील की प्रधानों ने भी कानून का सहयोग करने का वादा किया प्रधानों ने अपने गांव में कैमरा लगाने का आश्वासन दिया इस मौके पर उपनिरीक्षक कृपाल सिंह,हरिमोहन सिंह,उपदेश सिंह,तथा जिला अपराध निरोधक समिति के जिला कार्यकारिणी सदस्य एन पी एस सैलानी सहित ग्राम प्रधान ,क्षेत्र पंचायत सदस्य,सहित समाजसेवी,बुद्धिजीवी,आदि लोग मौजूद रहे।