गंजशहीदां में नालियां चोक होने सड़क बनी तालाब, जिम्मेदार मौन

WhatsApp-Image-2023-11-19-at-6.39.44-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। नगर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है । नगर के अधिकांश मौहल्लों में नालियां चोक पड़ी है वहीं जगह – जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं । जिससे नगर के लोगों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। कस्बा उझानी के मौहल्ला गंजशहीदां के वार्ड नम्बर 23 में कमाल बैल्डिंग वाली गली में नालियां पूरी तरह से चोक पड़ी हैं जिससे नालियों का पानी व कीचड सडक पर आ गई है । स्कूल आने जाने वाले बच्चों व मौहल्ले के लोगों को सड़क पर भरे पानी में से गुजरकर निकलना पड़ता है। जिससे लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । मौहल्ले के लोगों का कहना है कि गंजशहीदां मौहल्ले में सफाईकर्मी न के बराबर आते है। वह चार – पांच दिन में आकर नालियां साफ कर चले जाते हैं । मौहल्ले के लोगों का कहना है नालियां चोक होने से व पानी जगह – जगह भरने से बीमारियां फैलने का डर है। यहां बताते चलें गंजशहीदां से होकर गुजरने वाला नाला भी कूड़े करकट से अटा पड़ा है जिससे वहां रहने वालों को बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। मौहल्ले के लोगों का कहना है कि गंजशहीदां में खानापूर्ति के लिए सफाई की जाती है। उनका कहना है कि अगर सही तरीके से नालियां साफ हो जाएं तो नालियां चोक नहीं होंगी और उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सडक पर पानी व कीचड में से गुजरते समय अक्सर बच्चे फिसल भी जाते है और वह चोटिल हो जाते हैं। यहां बताते चलें लम्बे अरसे से बरसात के दिनों में इस गली में पानी भर जाता है और लोगों को पानी में से ही होकर गुजरना पड़ता है। यहां बताते चलें सडक पर भरे पानी की वजह से स्कूल आने – जाने मासूम बच्चे पानी में पड़े ईंट – पत्थरों पर होकर गुजरने को मजबूर है। बरसात व आम दिनों में सड़क पर भर रहे पानी की समस्या का आज तक जिम्मेदार लोगों ने निदान करना उचित नहीं समझा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights