भगवान श्री चित्रगुप्त की 16 वीं विशाल शोभायात्रा कल

WhatsApp-Image-2023-11-06-at-8.42.44-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भगवान श्री चित्रगुप्त की विशाल शोभायात्रा आठ नवंबर को शहर में निकाली जायेगी। कायस्थ चेतना मंच की ओर से होने वाली यह शोभायात्रा लगातार 15 साल से निकाली जा रही है। इस बार यह 16वीं शोभायात्रा है। कुतुबखाना पुल निर्माण के कारण इस शोभायात्रा के परंपरागत रूट को बदला गया है। इस बार यात्रा टीबरीनाथ मंदिर प्रांगण से शुरू होगी। रोटरी भवन में प्रेस को कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, संरक्षक एडवोकेट अनिल कुमार, संरक्षक उद्यमी एवं पत्रकार डा. पवन सक्सेना, संरक्षक सीए राजेन विद्यार्थी, संयोजक अमन सक्सेना, संगठन के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु, कोषाध्यक्ष डा. पूजा सक्सेना ने सम्बोधित किया। आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा आठ नवंबर को निकाली जायेगी। शोभायात्रा शाम चार बजे से बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर प्रांगण से शुरू होगी। यात्रा मंदिर प्रांगण से निकलकर सूद धर्मकांटा होते हुए लल्ला मार्केट पहुंचेगी तथा लल्ला मार्केट से चित्रगुप्त चौक (कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप) से बानखाना होते हुए गुद्दड़ बाग के भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर पर पहुंचेगी। मंदिर में आरती के साथ यात्रा समपन्न होगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डा. अरुण कुमार, विशिष्ट अतिथि देश के जाने माने उद्यमी अनिल सिन्हा जी होंगे। इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे। रथ पर सवार भगवान श्री चित्रगुप्त जी के प्रतिरूप के साथ इस शोभायात्रा में अन्य कई आकर्षण भी रखे गए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights