दातागंज । कस्बे में लगने वाले रामलीला के मैदान में बेखौफ जुआरी खुलेआम जुआ खेल रहे है। आखिर जुआरियों को किसका संरक्षण प्राप्त है जो वह खुलेआम जुआ खेल रहे हैं। दातागंज कस्बे में हो रही रामलीला के मैदान में प्रतिदिन जुआ खुलेआम हो रहा है l जुआ खेलने वाले जुआरियों का वहां जमावड़ा लगा रहता है । वहीं जुआरी खुले आम रुपयों की शर्त लगाते वायरल वीडियो में देखे जा सकते हैं । महिलाए, पुरुष व बच्चे जब रामलीला देखने जाते हैं तो रास्ते में खुलेआम जुआ खेलते जुआरी आपस में गाली – गलौच भी करते हैं । जिससे उस रास्ते से महिलाओं का निकलना दुश्वार हो गया है। वहीं कस्बे के लोगों का कहना है कि रामलीला मैदान में हो रहे जुआ को रामलीला कमेटी व पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। अगर जुआरियों को रामलीला कमेटी व पुलिस का संरक्षण प्राप्त नहीं होता तो ऐसे खुलेआम जुआरी जुआ नहीं खेल रहे होते । वहीं कस्बे के कुछ लोगों ने नाम न छापने पर बताया कि पुलिस और रामलीला कमेटी जुआरियों से रुपए लेकर जुआ करा रही है। वहीं कस्बे के लोगों का कहना है कि खुलेआम हो रहे जुआ से रामलीला देखने जा रहे उनके बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा ।