बदायूँ में वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा आकर्षक झांकियो के साथ निकाली

Screenshot-2023-10-28-213210
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भगवान वाल्मीकि की जयंती पर आज धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। खेड़ा नवादा वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा को जयकारों के साथ शुरू किया गया। शोभायात्रा में स्वचालित झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। मां दुर्गा की शेरों से सजी झांकी को बहुत सराहा गया और मां काली स्वरूप में सजे कलाकारों का प्रदर्शन भी रोंगटे खड़े कर देने वाला रहा। शोभा यात्रा दास कॉलेज, पुरानी चुंगी, टिकटगंज, हलवाई चौक, सर्राफा मार्केट, सुभाष चौक, पनवडिय़ा, छ: सड़का, जवाहरपुरी होती हुई लोटनपुरा में समाप्त हुई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शोभायात्रा को देखने के लिए लोग घरों की छतों और चबूतरों पर भीड़ लगाकर खड़े रहे। वाल्मीकि शोभायात्रा के दौरान पुलिस ने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने भगवान बाल्मिकी प्रकट उत्सव की शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। शहर के नेहरू चौक पर नगर पालिका ने कैम्प लगाया।मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा ने रामायण रचियता भगवान श्री बाल्मिकी जी के प्रकट उत्सव के मौके पर आरिफपुर नवादा स्थित महर्षि वाल्मीकि मन्दिर से चलकर शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरने वाली शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाल्मिकी समाज के सभी वरिष्ठ नेताओं ने स्टेज पर उनका पुष्प वर्षा कर फूल मालाओं व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। बदायूं के इतिहास में पहली बार शोभायात्रा के मार्गो पर चेयरमैन नगर पालिका परिषद फात्मा रज़ा द्वारा कार्पेट डलवाई गई जो शहर में चर्चा का विषय रहा साथ ही नेहरू चौक पर नगर पालिका परिषद द्वारा कैम्प का आयोजन भी किया गया जिसमें पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का ज़ोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर आबिद रजा ने कहा कि महर्षि बाल्मिकी ने रामायण के द्वारा जो संदेश आपको दिया है उस पर चलने में ही आपका कल्याण निहित है साथ ही उन्होंने बाल्मिकी समाज के कर्मचारियों को दिवाली का बोनस देने की घोषणा की। इस अवसर पर सभासद ग्रीश शुक्ला , सभासद अरविंद राठौर , सभासद अनवर खां, मोहतशाम सिद्दीकी, फरहत अली नगर अध्यक्ष सपा, मोहम्मद मियां, अनीस सिद्दीकी, शोभा यात्रा अध्यक्ष लखन रोहिल, कुक्कू बाल्मिकी, आकाश राज, उपाध्यक्ष दीपक, विमल, आलोक उर्फ बिट्टू, विकास उर्फ कुक्कू, सुभाष दयाल, सूरज लाल, रमेश डी लाल, विजय मैसी, मनोहर, किशन, आकाश, आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights