उझानी में श्री राम ने चलाया तीर, धूँ – धूँ कर जला रावण का पुतला

78
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। शुक्रवार की सांय नगर के रेलवे रोड कामधेनु धर्मशाला रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव में असत्य पर सत्य की विजय पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रावण का पुतला दहन किया गया। जिसे देखने के लिए उझानी समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग रामलीला मैदान पहुंचे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

श्री रामलीला मंचन के तहत श्री राम लक्ष्मण व रावण के युद्ध की लीला का मंचन किया गया। श्री राम के काफी प्रयास के बाद भी जब रावण नहीं मारा गया तभी इसी बीच रावण के भाई विभीषण ने श्री राम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। उसके बाद श्री राम ने रावण की नाभि में तीर मारा तो रावण का पुतला धू – धू कर जल उठा।

पुतला जलते ही जय श्री राम के नारे से रामलीला मैदान गूँज उठा। वहीं जले रावण के पुतले की लकड़ियां लेने के लिए लोगों की भीड़ दौड़ पड़ी। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धनसुख अग्रवाल, महामंत्री अरविंद शाक्य, रोहतास गुप्ता, मंच व्यवस्थापक विजय गोपाल वाष्र्णेय, कोषाध्यक्ष राम मोहन शर्मा, एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

रामलीला मैदान में सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी एवं स्थानीय पुलिस समेत कई थानों को पुलिस फोर्स व फायर ब्रिगेड मौजूद रही ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights