नवसृजित नगर निकायों में होंगे विकासपरक सृजनात्मक कार्य

WhatsApp-Image-2023-10-27-at-7.04.18-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत नवसृजित नगर निकाय दहगवां में विकास परत सृजनात्मक कार्यों के संबंध में बैठक की। उन्होंने करीब दो करोड रुपए की तैयार की गई डीपीआर के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की गाइडलाइन की अनुरूपी डीपीआर तैयार कराई जाए ताकि उसकी अंतिम रूप दिया जा सके।
अपर जिला अधिकारी प्रशासन वी0के0 सिंह ने बताया कि जनपद की नवसृजित नगर पंचायत दहगवां में शासन की मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत विकास परत सृजनात्मक कार्य कराए जाने हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी एक डी0पी0आर0 डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराई गई थी जिसके अंतर्गत कार्य कराए गए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष आठ श्रेणी में 18 कार्यों की डीपीआर तैयार कराई गई है जो कि करीब दो करोड रुपए की है। उन्होंने बताया कि दहगवां में नाली, सीसी रोड, स्ट्रीट लाइट, मार्केट प्लेस डेवलपमेंट, चौराहों का विकास व सौंदर्यीकरण, परिषदीय विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्रों का कायाकल्प आदि विकास परक कार्य कराए जाने हैं, जिसके संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति में चर्चा की गई। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत देहगांव डॉक्टर राजेश कुमार अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मनीष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights