विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में कंगना रनौत, केजरीवाल व दिल्ली के उप राज्यपाल ने पुतलों का दहन किया।

WhatsApp-Image-2023-10-25-at-6.23.28-PM
नई दिल्ली।  दिल्ली के ऐतिहासिक लालकिले के मैदान में बेहद भव्यता के साथ हर वर्ष आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में आज विजयदशमी के अवसर पर रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ व सनातन धर्म के विरोधियों के पुतलों का दहन किया गया। लीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि लाल क़िला के ऐतिहासिक मैदान में आज दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत द्वारा तीर चला कर रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ के पुतलो का दहन किया। लीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने यह भी बताया सरकार द्वारा पटाखों और आतिशबाजी पर बैन होने की वजह से हमने 8 ट्रैक डिजिटल डॉल्बी साउंड सिस्टम द्वारा आतिशबाजी की ऐसी रेकॉर्ड साउंड निकली कि पूरे ग्राउंड में जबरदस्त आवाज निकली, जिसने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। पुतला जलने से पहले रावण के पुतले से जय श्रीराम की आवाज निकली और रावण की आंखों से आग निकली। इस अवसर पर  विनय कुमार सक्सेना ने समस्त देशवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई दी। लीला ग्राउंड में आए लाखों राम भक्तो को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले जय श्रीराम का तीन बार उदघोष किया, फिर अपने भाषण में कहा कि विजयदशमी का दिन हम सभी को एकबार फिर यह याद दिलाने का दिन है कि आखिर में सत्य की ही जीत होती है। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं एक बार फिर प्रभु श्रीराम की इस लीला में आया हूं और मुझे राम भक्तों के बीच एक बार फिर श्रीराम का उदघोष करने का अवसर मिला। इस अवसर बॉलीवुड की दिग्गज स्टार कंगना रनौत ने भी राम भक्तो के बीच एक नही अनेक बार जय श्रीराम का उदघोष किया और कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि लाल किला मैदान पर लव कुश रामलीला में दशहरा पर्व के अवसर पर आने का मौका मिला, इसके लिए मैं कमेटी का धन्यवाद करती हूं। प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन लोक कल्याणकारी है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने जानकारी दी की बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत को देखने का क्रेज इस कदर था की पुलिस के भारी-भरकम सुरक्षा बंदोबस्त के साथ-साथ लीला कमेटी की तरफ से 140 बाउंसर भी तैनात किए गए। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के साथ सुभाष गोयल महामंत्री, चेयरमैन पवन गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सत्य भूषण जैन, सौरव गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कंगना रनौत को लीला का प्रतीक चिन्ह, राम नामी पटका, शक्ति की प्रतीक गदा भेंट कर सम्मानित किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के मुताबिक कल भरत मिलाप लीला के अवसर पर ब्रह्म ऋषि कुमार स्वामी द्वारा राज तिलक एवं प्रवचन, सत्संग होगा। 
(दीपक कुमार त्यागी / हस्तक्षेप
स्वतंत्र पत्रकार)                                                                                 
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights