कुवरगांव। कस्बे से दवा लेकर लौट रहे सहकारी समिति के सचिव को रोड़ पर घूम रहे सांड़ ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गए। गंज निवासी सेवाराम सिगोई स्थित सहकारी समिति पर सचिव हैं जो सोमवार शाम को कस्बे से दवा लेकर अपने पुत्र के साथ बाइक सवार होकर घर लौट रहे थे ।कि अचानक सामने से आए सांड़ ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो। सेवाराम के घर पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा आपको बता दें कि रविवार को उनकी पत्नी राजवती की डेंगू बुखार से मौत हो गई थी। जिससे वह परेशान चल रहे थे और कस्बे से दवा लेने गए थे। हालत गंभीर होने पर परिजन बरेली इलाज के लिए ले गए हैं