बदायूँ। श्री श्री मां दुर्गा पूजा महोत्सव युवा कमेटी के तत्वाधान में चल रहे श्री श्री मां दुर्गा पूजा महोत्सव में प्रातः कालीन में पंडित जी द्वारा भक्तों से पुष्पांजलि कराई गई। इसके उपरांत नवमी पूजन हवन एवं कन्या पूजन भी किया गया। हवन में 108 बेल पत्रों की आहुति भी दी गई। शाम की बेला में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। मां की दासी लाडली मानसी, पिरयशी बच्चियों द्वारा बाबा श्याम के गुणगान किए गए। बाबा श्याम के एवं माता रानी के गुणगान सुन भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। कमेटी के सभी सदस्य एवं सेवादारों ने पंडाल में झूम कर नाचते हुए माता की धुनुची आरती की एवं नृत्य कर अपनी-अपनी हाजिरी लगाई।