बरेली। कायस्थ चेतना मंच ने श्रीलंका से टेनिस बाल क्रिकेट में विजय प्राप्त कर लोटे क्रिकेट खिलाड़ी साई को मोमेंटो एवम सम्मान पत्र देकर उनका अभिनंदन किया। कायस्थ चेतना मंच ने उपजा प्रेस क्लब में हुए एक कार्यक्रम में क्रिकेट खिलाड़ी साई की इस उपलब्धि की सराहना की। कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक अनिल कुमार एडवोकेट, डॉ पवन सक्सेना, बीजेपी के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, बीजेपी युवा अध्यक्ष अमन सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना, महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु, शिव कुमार बरतरिया, निर्भय सक्सेना, मुकेश सक्सेना, वी के सक्सेना, सुधीर मोहन, श्याम दीप, डॉ पूजा सक्सेना, पार्षद शालिनी सक्सेना, प्रीति सक्सेना, अनिलेश कुमार, अनुराग सक्सेना, सुबोध सक्सेना, प्रवेश वर्मा एडवोकेट, उदय कुमार, जितेंद्र सक्सेना, अनुज कांत, आदि ने श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व करके लौटे बरेली के खिलाड़ी साई सक्सेना का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भी दिया।