एनडीआरफ की टीम ने अग्रसेन इंटर कॉलेज के छात्रों को सिखाया आपदा प्रबंधन से निपटने का गुण

WhatsApp-Image-2023-10-20-at-8.41.33-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

देवरिया । जिलाअधिकारी अखंड प्रताप सिंह के निर्देशन एवं अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय के मार्गदर्शन में सदर तहसील के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जनपद देवरिया एव गोरखपुर से आई एनडीआरफ के संयुक्त तत्वाधान में छात्रों व शिक्षकों को आपदा से बचाव ,सुरक्षा प्रबंधन एवं प्राथमिक चिकित्सा के लिए प्रशिक्षण दिया गया। 11 एनडीआरएफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्ग दर्शन में रीजनल रिस्पांस सेंटर (आरआरसी) गोरखपुर के निरीक्षक राम यज्ञ शुक्ला की अगुवाई में आपदा से बचाव एवं प्रबंधन हेतु वृहद पैमाने पर मॉक अभ्यास, क्षमता निर्माण कार्यक्रम व जन जागरूकता के अभियान चलाया जा रहा है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शिक्षण संस्थानों में आपदा प्रबंधन हेतु स्कूल सुरक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी के अंतर्गत आज अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया में एनडीआरएफ की प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा भूकंप से बचाव, आकाशीय बिजली, सर्पदंश ,बाढ़ में बचाव के तरीके, अग्नि सुरक्षा, सीपीआर ,गले में फसी वस्तुओं को निकालने के तरीके, शारीरिक चोटो का अस्पताल से पूर्व उपचार, तात्कालिक स्टेचर बनाना, लिफ्टिंग और मूविंग के तरीके, इंप्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस राफ्ट बनाना, स्कूल सुरक्षा ड्रिल आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बच्चों ने आपदा में राहत बचाव की तकनीकी को बारीकियों से जाना इस स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के *दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देवरिया से आपदा विशेषज्ञ पंकज कुमार , श्री विकास कुशवाहा एनडीआरएफ की टीम से टीम कमांडर निरीक्षक राम यज्ञ शुक्ला के साथ 06 सदस्य टीम, एवं स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल दत्त शुक्ला एवं अन्य अध्यापक एवं स्कूल के समस्त छात्र-छात्राए उपस्थित रहे। इसी क्रम में दिनांक 21 अक्टूबर 2023 को चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज गौरी बाजार देवरिया में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा l

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights