न्यूरिया। न्यूरिया बंगाली कालोनी में पिछले कई बर्षो से हो रही इस बार भी माँ दुर्गा पूजा महोत्सव बडी धूमधाम से कल से मनाया जायेगा। पूजा कमेटी के अध्यक्ष निमाई मण्डल नं जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई बर्षो से न्यूरिया बंगाली कालोनी में माँ दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है इस बर्ष में कल से कार्यक्रम शुरू हो एक सप्ताह बाद बनाई गई मूर्तियों का राजा कालोनी के तालाब में विसर्जन कर समाप्त हो जाएगा इस बार न्यूरिया बंगाली कालोनी निवासी मूर्तिकार आशु गोलदार द्वारा माँ सरस्वती श्री गणेश जी माता लक्ष्मी जी मां कार्तिक एंव महिसासूर की बेहतरीन ढंग से मूर्तियों का निर्माण किया गया है । आशीष मंडल उर्फ बब्लू मंडल द्वारा बतया गया कि माँ दुर्गा पूजा महोत्सव में न्यूरिया बंगाली राजा कॉलोनी गुप्ता कॉलोनी मुख्तियार कॉलोनी कानपुर भरतपुर कॉलोनी खरगापुर कॉलोनी माला कॉलोनी जोशी कॉलोनी रानी कॉलोनी उत्तराखण्ड से शक्ति फार्म खटीमा बनबसा टनकपुर चकरपुर माला कॉलोनी गभिया सराय आदि स्थानो से श्रृद्धालु शामिल होते हैं। इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया जायेगा।