बीआईएमटी कॉलेज में हुआ फूड मेनिया व फूड वितरण कार्यक्रम

WhatsApp-Image-2023-10-17-at-19.56.361-3
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ।। बी0आई0एम0टी0 कॉलेज परिसर में फूड मेनिया व फूड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि फूड इंस्पेक्टर सी.एल.यादव एवं कॉलेज निदेशक अक्षज रस्तोगी, आशीष सिंघल रहे। कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने भिन्न-भिन्न प्रकार के व्यंजन बनाये व उनके स्टालों को सजाया। कार्यक्रम का संचालन गृहविज्ञान की प्रोफेसर श्रेयसी मिश्रा, अपर्णा राठौर के नेतृत्व में किया गया। जिसमें गोलगप्पे, रसमलाई, पापड़ी, मोमोज, कटलेट, भेल-पूरी आदि व्यंजनों को स्वयं बनाया व अन्य छात्र-छात्राओं को बेचा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इस बेचे हुए सामान से प्राप्त रूपयों को गरीबों में भोजन वितरण की व्यवस्था की व शहर के आस-पास के गांव व मलिन वस्तियों, असहाय लोगांे, वृद्धों, दिव्यांगों आदि को भोजन की पैकट व्यवस्था भी की। जिसमें कॉलेज निदेशक अक्षज रस्तोगी, आशीष सिंघल जी ने मलिन बस्तियों में जाकर भोजन वितरण किया। कार्यक्रम के समापन में निदेशक अक्षज रस्तोगी ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया । साथ ही बताया कि हमें समय-समय पर गरीबों की मदद करते रहना चाहिए। भोजन चाहे मनुष्य हो या पशु सभी का ध्यान रखना चाहिए। जो व्यक्ति आसानी से भोजन प्राप्त नहीं कर सकते उन असहाय लोगों की मदद करते रहना चाहिए।

निदेशक आशीष सिंघल ने बताया कि हमारे महाविद्यालय में यह कार्यक्रम हर 2-3 माह में आवश्यकतानुसार चलता रहता है जिसमें वह भोजन, कंबल, कपड़े आदि व्यवस्था कर गरीबों में वितरित करते रहते हैं।इस अवसर पर कॉलेज के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights