वोटर चेतना महाअभियान से लोकसभा चुनाव की विजय आसान :- राजीव कुमार गुप्ता

WhatsApp-Image-2023-10-17-at-19.35.21-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । भाजपा कार्यालय पर वोटर चेतना महाअभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राकेश मिश्रा एवमं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि जो 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके युवाओं, विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान, बूथ से अन्यत्र निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या नाम कटने का कार्य तथा दिवंगत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का कार्य वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से करना है। जिससे मतदाता पुनरीक्षण का कार्य सफल हो और प्रत्येक पात्र व्यक्ति मतदाता बन सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि महाअभियान में पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा प्रत्येक जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित होगी। वोटर चेतना महाअभियान से लोकसभा चुनाव में विजय आसान होगी और नरेन्द्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे। जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा कि पार्टी के अनुशासित व समर्पित कार्यकतार्ओं को सतत सम्पर्क व सतत संवाद की भाजपा परम्परा के साथ फिर एक बार घर-घर दस्तक देना है। और कहा प्रत्येक घर की दहलीज और प्रत्येक गॉव की चौपाल तक कार्यकर्ता पहुँचे। उन्होंने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि 20 व 21 अक्टूबर को मंडल कार्यशालाओं के माध्यम से मतदाता पुनरीक्षण के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही बताया 27 अक्टूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट चुनाव आयोग प्रकाशित करायेगा। 29 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक से लेकर सभी जनप्रतिनिधि घर-घर सम्पर्क कर मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में जुटेगें।

30 अक्टूबर से 05 नवम्बर तक तथा 25 नवम्बर से 03 दिसम्बर तक घर-घर सम्पर्क का विशेष अभियान चलाकर पार्टी एक-एक मतदाता से सम्पर्क करेगी। उन्होने कहा कि नव मतदाताओं से सम्पर्क करके उन्हें पार्टी से जोड़कर 2024 लोकसभा चुनाव की विजय आसान होगी और फिर एक बार पुनः देश में प्रचंड बहुमत वाली भाजपा की सरकार होगी। इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, आरएस पाल, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, शारदाकान्त शर्मा, तेजपाल सागर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights