विधायक सदर ने फीता काटकर किया तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन

WhatsApp-Image-2023-10-17-at-6.08.10-PM-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा बदायूं क्लब बदायूं में केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों, उपलब्धियों व योजनाओं विषयक तीन दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया गया, प्रदर्शनी आगामी 19 अक्टूबर 2023 तक संचालित रहेगी। विधायक सदर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां का संग्रह प्रदर्शनी के माध्यम से किया गया है, यह एक अच्छा प्रयास है। इससे आमजन को जानकारी मिलेगी और उनका ज्ञानवर्धन होगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी व योगी जी के कार्यों से हमारा प्रदेश देश में प्रथम व हमारा देश विश्व गुरु बनेगा। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। प्रदर्शनी के माध्यम से शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों तथा नीतियों के विषय में रोचक व वैविध्यपूर्ण सामग्री प्रदर्शित की गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी की उपादेयता में अभिवृद्धि की दृष्टि से छात्रों, समूह की महिलाओं, उद्यमियों, व्यापारियों व जनसामान्य को प्रदर्शनी का भ्रमण एवं अवलोकन कर इसका लाभ उठाना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन समाज के सभी वर्गों के हितार्थ है। उन्होंने कहा कि आमजन व सभी प्रबुद्धजन प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसका लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में केन्द्र व प्रदेश की विभिन्न योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश अटल पेंशन योजना के तहत 75 लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित करने वाला पहला राज्य बना। पीएम किसान सम्मान निधि से 2.63 करोड़ किसानों को 60845 करोड रुपए हस्तांतरित हुए।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना से 09 करोड़ से अधिक गरीबों को प्रति परिवार पाँच लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई, 35494 ग्राम पंचायतों में पाइपलाइन लगवाकर 84.13 लाख घरों को नल कलेक्शन दिए गए। 2.61 करोड़ शौचायलयों का निर्माण हुआ। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में श्रीअन्न के प्रोत्साहन हेतु उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम संचालित किया गया है। सौर ऊर्जा नीति 2022 के तहत 5 वर्षों में 22000 मेगावाट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य है। 1.58 करोड़ घरों में निशुल्क बिजली कनेक्शन 121324 मजरों का विद्युतीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना में 10.33 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को 1190 करोड रुपए का ऋण देकर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 1.46 करोड लोगों को लाभान्वित कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम है। उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिला सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन का अभिनव प्रयास किया जा रहा है, सभी थानों में महिला हेल्थ टेस्ट की स्थापना कराई गई है।

उन्होंने बताया कि 06 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई गई है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति उत्तर प्रदेश द्वारा अपनाई गई है। 15 करोड लोगों को मुफ्त राशन का उपहार दिया गया। उत्तर प्रदेश में 2.61 करोड़ शौचालय इज्जत घर का निर्माण कर 10 करोड लोग को लाभान्वित किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का आयोजन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कराया गया है जिसे सभी उपस्थितजनों ने सराहा व उसकी प्रशंसा की। आमजन का आह्वान किया कि वह रोचक व ज्ञानवर्धक जानकारी लेने के लिए एक बार अवश्य प्रदर्शनी का अवलोकन अवश्य करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, जिला सूचना अधिकारी आशुतोष चन्दोला, सचिव बदायूं क्लब बदायूं अक्षत अशेष , प्राचार्य नेहरू मैमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज डॉ0 आशीष सक्सेना, प्रोफेसर संजीव सक्सेना व आमजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights