वंदन योजना अंतर्गत सांस्कृतिक, पौराणिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का किया जाए चयनः डीएम

WhatsApp-Image-2023-10-17-at-6.05.34-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह के साथ कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में वंदन योजना के संबंध में बैठकर आयोजित की। एडीएम प्रशासन ने बताया कि जनपद के नगर निकाय क्षेत्र में आने वाले सांस्कृतिक, पौराणिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों पर अवस्थापना तथा अन्य सुविधाओं का विकास वंदन योजना से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य है कि महत्वपूर्ण स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं मिल सके। डीएम ने समस्त नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर क्षेत्र में आने वाले स्थलों का चयन करें। ऐसे स्थल निजी एवं ट्रस्ट के नाम से संचालित है उनका ही चयन नहीं किया जाए। विवादित स्थलों का चयन न किया जाए। नियमानुसार चयनित स्थलों की डीपीआर तैयार कराई जाए। चयनित स्थल अन्य योजनाओं से लाभान्वित न हो। स्थल चयन में दिए गए मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़े स्थलों का चयन किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इस योजना अंतर्गत चिन्हित स्थलों की नियमित रूप से साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा। पुरुष एवं महिला शौचालयों की समुचित व्यवस्था की जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights