मानविकी एवम साहित्य संकाय में प्रवेश लेने वालों के लिए विद्यारंभ अभिविन्यास आयोजित

WhatsApp-Image-2023-10-16-at-6.31.50-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राजकीय महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के द्वारा सत्र 2023-24 में साहित्य एवम मानविकी से स्नातक एवम स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं हेतु विद्यारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्राचार्या ने कहा कि मानविकी और समाजिक विज्ञान का अध्ययन क्षेत्र समाजिक समस्याओं का अध्ययन कर शोध के माध्यम से मानव संसाधन को सशक्त कर समाज को उन्नति के शिखर पर ले जाने के निमित्त है। उन्होंने एनसीसी के लाभ तथा जुड़ने की चयन प्रक्रिया के विषय में भी जानकारी प्रदान की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम का संचालन करते हुए आइक्यूएसी संयोजक डॉ अनिल कुमार ने नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को इस कार्यक्रम के उद्देश्य से परिचित कराया। डॉ अंशु सत्यार्थी ने अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए एंटी रैगिंग व छात्राओं के सम्मान के लिए कॉलेज द्धारा की गई व्यवस्था से अवगत कराया। डॉ सत्यार्थी ने वार्षिक पत्रिका में प्रकाशन हेतु रचनाओं को आमंत्रित किया। डॉ सतीश सिंह यादव ने शासन की छात्रवृत्ति योजना तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। डॉ यादव ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत परीक्षा प्रणाली में हुए परिवर्तन पर प्रकाश डाला।
शारीरिक शिक्षा एवम क्रीड़ा प्रभारी डॉ हुकूम सिंह ने खेल सुविधाओं, जिम, योगा कक्षाओं व क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से बताया।


डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता युवा महोत्सव, वार्षिकोत्सव व प्रतिभा अलंकरण समारोह, शिक्षक- अभिभावक संघ,पुरातन छात्र छात्रा परिषद के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए एनएसएस से जुड़ने के लाभ एवम चयन प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। डॉ संजीव राठौर ने महाविद्यालय में स्थापित जनपद की एक मात्र इग्नू अध्ययन केन्द्र की दूरस्थ शिक्षा की सुविधा एवम उसके पाठ्यक्रमों से होने वाले लाभ से परिचित कराया। डॉ बबिता यादव ने महिला प्रकोष्ठ, शशिप्रभा ने पुस्तकालय व वाचनालय तथा डॉ सारिका शर्मा ने छात्र-छात्रा के शिकायत निवारण हेतु महाविद्यालय द्वारा गठित प्रकोष्ठ के विषय में विस्तार से बताया। डॉ नीरज कुमार ने महाविद्यालय में स्थित आर टी ओपन यूनिवर्सिटी के अध्ययन केन्द्र के पाठ्यकर्मों की जानकारी दी।

उन्होंने रोवर्स- रेंजर्स के चयन की प्रक्रिया और शिविर के बारे में भी बताया। डॉ प्रेमचन्द चौधरी ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ संजय कुमार, डॉ दिलीप कुमार वर्मा,डॉ राजधारी यादव डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ सरिता, डॉ सचिन राघव, डॉ गौरव कुमार सिंह आदि ने छात्र -छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights