एनडीआरएफ ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के बच्चों को सिखाया आपदा से बचाव का गुण

WhatsApp-Image-2023-10-16-at-5.26.30-PM-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

खलीलाबाद /संत कबीर नगर: आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत एक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों को प्रशिक्षित किया गया। 11 एनडीआरफ के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में रीजनल रिस्पांस सेंटर आरआरसी गोरखपुर के निरीक्षक गोपी गुप्ता की अगवाई में आपदा से बचाव एवं प्रबंधन हेतु वृहद पैमाने पर मॉक अभ्यास, क्षमता निर्माण कार्यक्रम व जन जागरूकता के अभियान चलाया जा रहा है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शिक्षण संस्थानों में आपदा प्रबंधन हेतु स्कूल सुरक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी के अंतर्गत आज संत कबीर नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एनडीआरएफ की प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा भूकंप से बचाव, बाढ़ में बचाव के तरीके, फायर सेफ्टी, सीपीआर गले में फसी वस्तुओं को निकालने के तरीके, शारीरिक चोटो का अस्पताल से पूर्व उपचार, तात्कालिक स्टेचर बनाना, लिफ्टिंग और मूविंग के तरीके, इंप्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस राफ्ट बनाना, स्कूल सुरक्षा ड्रिल आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

बच्चों ने आपदा में राहत बचाव की तकनीकी को बारीकियों से जाना इस स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण संत कबीर नगर से आपदा एक्सपर्ट कृष्णा गुप्ता के सहयोग से एनडीआरएफ की टीम से टीम कमांडर निरीक्षक गोपी गुप्ता के साथ 06 सदस्य टीम, एवं बालिका राजकीय इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर से स्कूल की प्रधानाचार्य आशा यादव, डॉक्टर नीलू यादव, सोनिया , माला तिवारी एवं अन्य अध्यापक एवं स्कूल के समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे |

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights